फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   transfarmrs is not working since one month

एक माह से खराब है ट्रांसफार्मर, बिजली व्यवस्था गड़बड़ाई

Mon, 29 Jun 2020 12:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
transfarmrs is not working since one month
transfarmers - फोटो : transfarmers
नत्थीखेड़ा/तालबेहट। बिजली विभाग की लापरवाही से ग्राम नत्थीखेड़ा के मजरा बसेरा में लगा ट्रांसफार्मर एक माह से खराब पड़ा है। इस कारण लोगों को असुविधा हो रही है। वहीं, तालबेहट में ट्रांसफार्मरों के आए दिन खराब होने का सिलसिला जारी है। शनिवार की सुबह से गुल हुई बिजली दोपहर दो बजे सुचारु हो सकी थी।
विज्ञापन

बरसात के साथ लोगों को बिजली की अधिक आवश्यकता पड़ने लगी है। लेकिन, क्षेत्र की बिजली व्यवस्था गड़बड़ाने लगी है। घंटों बिजली का न आना और हर समय खराब होना आम बात हो गई है। ग्राम नत्थीखेड़ा के मजरा बसेरा में लगा ट्रांसफार्मर पिछले एक माह से खराब है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया, परंतु उसकी मरम्मत नहीं की गई। इस कारण लोगों को अंधेरे में रात गुजराना पड़ रही है।
विज्ञापन

वहीं, तालबेहट में शनिवार की सुबह से गुल हुई बिजली दोपहर दो बजे सुचारु हो सकी थी। इसके कुछ घंटे बाद ही डाक बंगला के पास रखा ट्रांसफार्मर खराब हो गया। काफी देर बाद भी ठीक नहीं हो सका, जिससे यहां पर लोगों ने हंगामा किया। तब विभागीय कर्मचारियों ने उसे हटाकर उसके स्थान पर 400 केवीए की ट्राली रखकर लोगों को बिजली उपलब्ध कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर बदलवाया जाए
ललितपुर। ब्लॉक बिरधा अंतर्गत ग्राम करमरा के ग्रामीणों ने डीएम व अधिशासी अभियंता दक्षिणांचल विद्युत वितरण (ग्रामीण) को ज्ञापन देकर बिजली का ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है। ग्राम करमरा निवासी मुकेश कुमार लोधी ने ज्ञापन में बतायि कि ग्राम करमरा में ट्रांसफार्मर जल गया है, जिससे गांव में अंधेरा पसरा है। गांव की आपूर्ति बाधित होने से परेशानी बढ़ गई है। अब बारिश का सीजन आ गया है तो जहरीले कीड़ों के विचरण का भय सताने लगा है। ज्ञापन देने वालों में शशिकांत सिंह लोधी, गजेंद्र सिंह लोधी, मनोज कुमार लोधी, गिन्नी राजा लोधी, छत्रपाल सिंह लोधी, चिन्तामन, राहुल, दामोदर अहिरवार, मुकेश कुमार श्रीवास, प्रेमनारायण विश्वकर्मा, दयाराम प्रजापति, पुष्पेंद्र लोधी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed