{"_id":"57742f8e4f1c1bde3a79b88d","slug":"transfarmers-wrecked","type":"story","status":"publish","title_hn":"गारंटी पीरियड में ट्रांसफार्मर हो रहे खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गारंटी पीरियड में ट्रांसफार्मर हो रहे खराब
lalitpur
Updated Thu, 30 Jun 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
इलैक्ट्रीसिटी
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिले में विभिन्न क्षमता के एक दर्जन से अधिक रिपेयर ट्रांसफार्मर खराब निकल रहे हैं। ट्रांसफार्मर बार-बार खराब होने के कारण घंटों बिजली गुल रहने की वजह से उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ रहा है। विभाग को भी बार-बार ट्रांसफार्मर खराब होने की दशा में लाखों रुपये की क्षति हो रही है।
जनपद में सुुचारु बिजली व्यवस्था के लिए ट्रांसफार्मर खराब होने पर बिजली विभाग द्वारा विद्युत स्टोर से उपलब्ध कराए जाने वाले नये ट्रांसफार्मर लगाए जाते हैं। खराब ट्रांसफार्मर को डीटीसी (डैमेज ट्रांसफार्मर सर्टीफिकेट) जारी करने के बाद वर्कशॉप झांसी भेज दिया जाता हैं। खराब ट्रांसफार्मर को रिपेयर करन के बाद वर्कशॉप झांसी के अभियंताओं द्वारा टेस्टिंग के बाद जिले के विद्युत स्टोर को उपलब्ध करा दिए जाते हैं। विद्युत अभियंताओं द्वारा विद्युत स्टोर से उपलब्ध ट्रांसफार्मर में अधिकांश रिपेयर और गारंटी पीरियड वाले ट्रांसफार्मर खराब निकल रहे हैं।
गत सप्ताह शहर में घंटाघर व सावरकर चौक के मध्य स्थित महावीर प्याऊ के पास 250 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो गया। इस पर दूसरा रिपेयर ट्रांसफार्मर लगाया गया, लेकिन वह विद्युत सप्लाई देते ही तेज आवाज के साथ फुंक गया था। इसके बाद अभियंता द्वारा स्टोर से एक अन्य ट्रांसफार्मर लेकर स्थापित कराया गया, जो तीन दिन बाद फुंक गया। अब विभाग द्वारा फिर से नया ट्रासफार्मर लगाकर बिजली सप्लाई की जा रही है।
विज्ञापन
विभागीय सूत्रों के मुताबिक विद्युत स्टोर में रिपेयर किए गए करीब 12 से 15 ट्रांसफार्मर हर माह खराब निकल रहे हैं। वहीं, कुछ नलकूप संयोजनों पर लगाए जाने वाले नए गारंटी पीरियड वाले ट्रांसफार्मर भी खराब निकल रहे हैं। बुधवार को अधिशासी अभियंता कार्यालय में ग्रामीणों ने नलकूप संयोजनों के दो नए ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत की, जिस पर उन्होंने विभागीय अभियंताओं को ट्रांसफार्मर बदलने के निर्देश दिए।
यह भी हैं कारण
ललितपुर। विभागीय जानकारों की मानें तो अधिकांश रिपेयर किए हुए नए ट्रांसफार्मर आकाशीय बिजली गिरने अथवा तड़कने के कारण भी खराब हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मर खराब हो जाते हैं, जबकि कुछ ट्रांसफार्मर ग्रामीणों द्वारा गलत कनेक्शन जोड़ लेने के कारण भी फुंक जाते हैं। यही कारण है कि बहुत से ट्रांसफार्मर गारंटी पीरियड में होने के बावजूद खराब हो जाते हैं।
रिपेयर ट्रांसफार्मर खराब निकल रहे हैं, लेकिन इनके खराब होने की वजह अन्य कारण हो सकते हैं। इसमें ओवरलोडिंग प्रमुख समस्या है।
- रामगुलाम
विद्युत स्टोर इंचार्ज