{"_id":"d329ee5b0ef0144110ad7c6b918acd69","slug":"transfarmers-replaced-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन बाद बदला महरौनी का ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन बाद बदला महरौनी का ट्रांसफार्मर
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Thu, 12 Nov 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर/महरौनी। महरौनी की चरमराई बिजली व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए विद्युत विभाग ने पांच दिन बाद फीरोजाबाद से ट्रांसफार्मर मंगाकर बुधवार की देर शाम टेस्टिंग कर जिले के सभी विद्युत अधिकारियों की मौजूदगी में नो-लोड पर ट्रांसफार्मर को बिजली आपूर्ति दी गई। इसके बाद देर रात्रि तक सुचारु बिजली आपूर्ति के प्रयास जारी रहे।
कस्बा महरौनी में 33 केवी सब स्टेशन में स्थापित आठ व पांच एमबीए के दो ट्रांसफार्मर की मदद से महरौनी समेत आसपास के गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। यहां आठ एमबीए के ट्रांसफार्मर से महरौनी नगर, बानपुर व क्योलारी फीडरों को संचालित किया जा रहा है तथा पांच एमबीए के ट्रांसफार्मर से सिलावन व अन्य क्षेत्रों को बिजली आपूर्ति दी जाती है। शुक्रवार की देर शाम सब स्टेशन में स्थापित आठ एमबीए के ट्रांसफार्मर में तेज ब्लास्टिंग के साथ आग लग गई थी। यह देख यहां मौजूद विद्युत कर्मियों ने आग बुझाने के प्रयास किए, लेकिन जब आग बढ़ने लगी तो एसडीओ व जेई को इसकी जानकारी दी गई और किसी प्रकार आग पर काबू पाया था।
दूसरे दिन मीटर विभाग की टीम ने टेस्टिंग कर ट्रांसफार्मर को खराब घोषित कर दिया था। इसके बाद अधिशासी अभियंता ने उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी देकर दूसरे ट्रांसफार्मर की मांग की, जिस पर पांच दिन बाद बुधवार को फीरोजाबाद से दूसरा ट्रांसफार्मर आया। दिन में करीब तीन बजे क्रेन की मदद से ट्रांसफार्मर को मौके पर स्थापित कर दिया गया। इस ट्रांसफार्मर में रेडिएटर लगाकर उसमें लगभग 2,700 लीटर तेल भरा गया। मीटर विभाग की टीम द्वारा देर शाम तक टेस्टिंग कर अधिशासी अभियंता समेत सभी विद्युत अधिकारियों की मौजूदगी में ट्रांसफार्मर को नो-लोड पर आपूर्ति दी गई। विभागीय अधिकारियों के अनुसार ट्रांसफार्मर को लगभग छह से आठ घंटे नो-लोड पर आपूर्ति देने के बाद लोड देकर आपूर्ति सुचारु की जाऐगी।
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर स्थापित करने के समय अधिशासी अभियंता प्रशांत सिंह, उपखंड अधिकारी प्रथम अखिलेश कुमार वर्मा, उपखंड अधिकारी द्वितीय प्रेमचंद, उपखंड अधिकारी तृतीय महेश कुमार विश्वकर्मा समेत अवर अभियंता व अन्य विद्युत कर्मी मौजूद रहे।
अल्टरनेट आपूर्ति के बीच मनाया दीवाली पर्व
ललितपुर। दीवाली के दिन देर रात तक दूसरा ट्रांसफार्मर स्थापित कर आपूर्ति सुचारु नहीं की जा सकी, जिसके कारण दीवाली के दिन भी महरौनी वासियों को चार-चार घंटे के अंतराल पर पांच एमबीए के ट्रांसफार्मर से जोड़कर अल्टरनेट आपूर्ति सुचारु की गई।