{"_id":"608f046a8ebc3ed1e6362655","slug":"transfarmer-fault-by-overloading-lalitpur-news-jhs1942837107","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड में एक माह में खरा हुए सत्तर ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड में एक माह में खरा हुए सत्तर ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। गर्मी के मौसम में जिले में विभिन्न स्थानों पर लगे ट्रांसफार्मरों ओवरलोड हो गए हैं, जिसके चलते बीते माह अलग-अलग जगहों पर लगभग 70 ट्रांसफार्मर खराब हुए हैं। विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर की मरम्मत के लिए विद्युत कार्यशाला भेज दिया गया।
जनपद में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही विद्युत लाइनों एवं ट्रांसफार्मरों में फाल्ट बढ़ गए हैं। ऐसे में अधिकांश क्षेत्रों में दिन में घंटों बिजली गुल बनी रहती है। इसका असर ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ने से दिखाई देने लगा है। आए दिन ट्रांसफार्मर खराब होने से क्षेत्रों में अंधेरा पसरा रहता है। एक माह में पूरे जिले में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के अंतर्गत 70 से अधिक ट्रांसफार्मर खराब हुए हैं, जिससे बिजली स्टोर में खराब ट्रांसफार्मरों की संख्या बढ़ गई है।
बाईपास बिजली सब स्टेशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में दस केवीए क्षमता के दो, 25 केवीए क्षमता का एक और 400 केवीए क्षमता का एक ट्रांसफार्मर खराब हुए हैं। तालबेहट क्षेत्र के अंतर्गत कुल 16 ट्रांसफार्मर खराब हुए हैं। जिनमें 10 केवीए के चार, 16 केवीए के तीन, 25 केवीए के पांच और 63 केवीए के चार ट्रांसफार्मर हैं। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अंतर्गत मड़ावरा क्षेत्र में विभिन्न क्षमता के 12 ट्रांसफार्मर खराब हुए हैं, जिनमें दस केवीए के दो, 25केवीए के सात, 63 केवीए के दो ओर 100 केवीए का एक ट्रांसफार्मर है। ऐसी ही स्थिति बिरधा, पाली, सौजना, बानपुर आदि क्षेत्रों की रही है। द्वितीय खंड के अंतर्गत विभिन्न क्षमता के कुल 50 ट्रांसफार्मर खराब हुए हैं। हालांकि विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर बदलने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और विद्युत स्टोर द्वारा भी इन ट्रांसफार्मर की मरम्मतीकरण के लिए विद्युत कार्यशाला भेजा जा रहा है, ताकि जल्द ही ट्रांसफार्मर ठीक होकर आ सकें।