फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Train those who are well- seasoned Nautpa

सफर करने वालों को खूब तपा रहे नौतपा

Thu, 28 May 2015 12:54 AM IST
ललितपुर/ ब्यूरो
ललितपुर/ ब्यूरो Updated Thu, 28 May 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
Train those who are well- seasoned Nautpa
ललितपुर। नौतपा लगते ही भगवान भास्कर अपने रौद्र रुप में हैं। इसका असर जनजीवन पर पड़ रहा है। तापमान भी 43 डिग्री के आसपास है। नौतपा के प्रचंड ताप से बचने के लिए वाहन चालक व राहगीर साफा या तौलिया बांध रहे हैं।
विज्ञापन

पच्चीस मई से शुरू हुए नौतपा जनपदवासियों को खूब रुला रहे हैं।

 तापमान भी 42 डिग्री से 43 व 44 के बीच ही चल रहा है। भगवान भास्कर का रौद्र रूप सभी को परेशान कर रहा है। सुबह 7 बजे भी किरणें चुभन बनकर जनपदवासियों पर बरसना शुरू हो जाती हैं। दोपहर में तो हवाएं लू का रूप ले लेती हैं, तो वहीं तापमान भी अपने उच्चतम स्थान पर पहुंच जाता है। इस कारण सीमेंट की छतों के नीचे रहना मुश्किल हो जाता है। बच्चे और बीमार व्यक्ति तो बिजली गुल होते ही तड़फना शुरू कर देते हैं। बुधवार सुबह 6 बजे 29 डिग्री तापमान रहा और एक घंटे बाद सात बजे तापमान चार डिग्री बढ़कर 33 पर पहुंच गया। आठ बजे फिर से तीन डिग्री उछाल के साथ 36, 10 बजे 41 एवं 11 बजे 42 पहुंच गया।
विज्ञापन


12, 1, 2 व तीन बजे तक तापमान सबसे ज्यादा 43 डिग्री रहा। शाम चार बजे 41 और शाम 7 बजे भी 35 डिग्री रहा। इस कारण शाम की हवाएं भी गर्म रहीं। सुबह की शुरुआत 29 डिग्री के आसपास से होती है। रात्रि 12 बजे के बाद भी यही स्थिति 29 डिग्री बनी रहती है। इस कारण लोगों को घरों के अंदर अधिक राहत नहीं मिल पाती है। बिजली गुल होते ही उमस बढ़ जाती है और लोग मजबूरी में छतों पर घूमने के लिए मजबूर हो जाते हैं। अधिकांश लोगों ने तो बिजली की अनियमित कटौती को देखते हुए छतों के ऊपर ही सोना शुरू कर दिया है। दिन में हालात यह रहते हैं कि वाहन चालक तौलिया बांधकर धूप से बचते नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जानवरों के हाल बेहाल
गर्मी का असर लोगों के साथ जानवरों पर भी पड़ रहा है। राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए भले ही सामाजिक संगठनों के साथ नपा ने प्याऊ को खोल दिया हो, लेकिन जानवरों की प्यास बुझाने के लिए नगर में कोई इंतजाम नहीं हैं। इस कारण आवारा जानवरों के साथ पशुपालकों के जानवर भी दिन में पानी की तलाश में इधर-उधर भटकते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed