फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   train not stoped

धौर्रा में नहीं रुकी इटारसी पैसेंजर, एएसएम समेत दो सस्पेंड

Wed, 14 Dec 2016 12:36 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Wed, 14 Dec 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
train not stoped
ट्रेन - फोटो : amar ujala
ललितपुर। धौर्रा रेलवे स्टेशन पर ठहराव वाली इटारसी पैसेंजर ट्रेन सोमवार को स्टेशन पर सिग्नल ग्रीन होने के चलते नहीं रुकी। कंट्रोल से सूचना मिलते ही रेल अधिकारी और आरपीएफ थानाध्यक्ष मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। स्टेशन पर नशे की हालत में एएसएम ड्यूटी करते मिला। दूसरे एएसएम के पहुंचते ही कार्रवाई के डर से नशेड़ी एएसएम स्टेशन से भाग गया। रेल अधिकारियों की रिपोर्ट पर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा उक्त नशेड़ी एएसएम व पाइंट्समैन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन


झांसी से चलकर इटारसी की ओर जाने वाली इटारसी पैसेंजर ट्रेन का ठहराव धौर्रा रेलवे स्टेशन पर भी है। यह ट्रेन सोमवार की रात करीब सवा दस बजे धौर्रा रेलवे स्टेशन पहुंची। जहां सिग्नल ग्रीन होने के चलते ड्राइवर ने ट्रेन धीमी तो की, लेकिन सिग्नल नहीं होने के चलते ट्रेन आगे बढ़ा दी। अभी यात्री ट्रेन से उतरने का प्रयास कर ही रहे थे कि ट्रेन नहीं रुकने से लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं, उसी ट्रेन से यात्रा करने के लिए धौर्रा स्टेशन पहुंचे यात्रियों को वापस लौटना पड़ा। ट्रेन नहीं रुकने की जानकारी पाकर खंड नियंत्रक झांसी द्वारा एएसएम से बात की गई, लेकिन वह नशे में लड़खड़ाता हुआ बात कर रहा था। जिसपर कंट्रोल झांसी द्वारा ललितपुर के रेल यातायात निरीक्षक डीके चतुर्वेदी व आरपीएफ के थानाध्यक्ष केपीएस बुंदेला मय स्टाफ को स्टेशन पर भेजकर दूसरा एएसएम पहुंचाने के आदेेश दिए गए।
विज्ञापन


कंट्रोल से निर्देश मिलते ही दूसरे एएसएम को ड्यूटी पर भेजा गया। इन रेलवे अफसरों को एएसएम मुकेश यादव व पाइंट्समैन श्यामसुंदर पासवान नशे की हालत में ड्यूटी करते मिले। रेल अधिकारियों व आरपीएफ के पहुंचने पर कार्रवाई के डर से उक्त एएसएम स्टेशन से भाग खड़ा हुआ। रेल अधिकारियों की प्रथम दृृष्टया रिपोर्ट पर दोषी पाए जाने पर नशेड़ी एएसएम मुकेश यादव व पाइंट्समैन श्यामसुंदर पासवान को झांसी मंडल रेल प्रबंधक ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। दूसरे सहायक स्टेशन मास्टर को चार्ज देकर ट्रेन संचालन सुचारु कराया गया। यह भी जानकारी मिली है कि खंड नियंत्रक झांसी द्वारा स्टेशन पर लापरवाही से ड्यूटी करने के आरोपी नशेड़ी एएसएम मुकेश यादव व पाइंट्समैन श्यामसुंदर को तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला संज्ञान में हैं, धौर्रा रेलवे स्टेशन पर सोमवार की रात झांसी-इटारसी पैैसेंजर के ठहराव के समय सिग्नल ग्रीन था। एएसएम व पाइंट्मैन को मंडल रेल प्रबंधक द्वारा सस्पेंड कर दिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए जांच चल रही है।
मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed