{"_id":"60ce475c8ebc3e2cd06906c4","slug":"train-hit-yoth-dies-lalitpur-news-jhs19751937","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खुरा में खेत से घर लौटने के दौरान एक ग्रामीण की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के दैलवारा पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्राम खुरा निवासी अजब सिंह (37) पुत्र हल्कू शुक्रवार की सुबह खेत पर गया था। इसके बाद रात में रेल पटरियां पार करके घर लौटने के दौरान वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब वह रात करीब 10 बजे तक भी घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी खोज में खेत गए, जहां तलाशने के दौरान रेल पटरियों पर उसका शव पड़ा मिला। जानकारी मिलने पर ग्राम दैलवारा चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के चचेरे भाई सल्लू ने बताया कि भाई की तलाश में वह लोग रेल लाइन पार करके दूसरी ओर खेत पर जा रहे थे। जैसे ही वह लोग रेल पटरियों पर पहुंचे तो वहां अजब सिंह शव पड़ा था, इस पर उन्होंने इसकी जानकारी दैलवारा चौकी पुलिस को दी। मृतक के दो बेटे व दो बेटियां हैं। उसके पास करीब तीन एकड़ खेती की जमीन है।