फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Traffic disrupted for six hours due to the Khedar River being in spate.

Lalitpur News: खेडर नदी के उफान पर रहने से छह घंटे बाधित रहा आवागमन

Mon, 24 Aug 2026 12:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Traffic disrupted for six hours due to the Khedar River being in spate.
जखौरा। रविवार को हुई तेज बारिश के बाद जखौरा-तालबेहट मार्ग पर खेडर नदी के उफान पर रहने से पुल के दोनों ओर राहगीर और वाहन चालक करीब छह घंटे तक पानी कम होने का इंतजार करते रहे। जलस्तर कम होने के बाद ही पुल से आवागमन सुचारु हो सका।
विज्ञापन

कस्बा जखौरा की बस्ती के पास से होकर जखौरा-तालबेहट मार्ग पर खेडर नदी निकली हुई है। रविवार दोपहर बारिश के बाद नदी का जलस्तर बढ़ गया और पुल के ऊपर करीब चार फीट पानी बहने लगा। पानी का तेज बहाव होने के कारण वाहनों का आवागमन जोखिम भरा हो गया, जिसके चलते लोगों को इंतजार करना पड़ा। खेडर नदी के दूसरी ओर जखौरा बस्ती के अलावा कई गांव बसे हुए हैं। इन गांवों के लोगों का रोजमर्रा का अधिकांश काम जखौरा कस्बे में ही होता है।
विज्ञापन

बरसात के दिनों में पुल पर पानी आने के बाद लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दौरान पुल पर पानी भरने से बच्चों, बुजुर्गों, मरीजों को सबसे अधिक परेशानी होती है। कई बार जलस्तर कम होने तक लोगों को घंटों रास्ते में रुकना पड़ता है। उन्होंने नदी के पुल को ऊंचा बनवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed