फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   traffic crissis illigle sand shop

शहर में यातायात में बाधित बन रहीं अवैध खनिज टालें

Fri, 12 Feb 2021 02:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
traffic crissis illigle sand shop
राजघाट रोड के किनारे बालू की टाल - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शहर में जगह-जगह सड़क को बाधित करके बालू और गिट्टी ढेर लगाकर बेची जा रही है, ललितपुरकी जनता बर बार पूंछती है कि खिर वह कौन सी मजबूरी है कि प्रशासन रास्ता बाधित करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करता है। कई मार्गों पर सड़क किनारे खनिज भंडारण से वाहनों की आवाजाही में परेशानी हो रही है। वहीं, खनिज विभाग के राजस्व को भी क्षति पहुंच रही है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी बेपरवाह बने हुए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने अवैध खनन कर अंकुश लगाने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी है, इसके बाद भी अवैध खनन के कारोबार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है, ललितपुर के लोग सवाल पूंछते हैं कि आखिर क्यो?
विज्ञापन

अधिकारियों की उदासीनता के कारण शहर में धड़ल्ले से अवैध खनिज की टालें संचालित हो रही हैं। इन पर गिट्टी, मौरंग, बालू खुलेआम बेची जा रही है। वर्तमान में शहर की प्रमुख सड़कों पर खनिज भंडारण नजर आ रहे हैं। कहीं बालू तो कहीं इमारती पत्थर व गिट्टी के ढेर लगे हैं। कई स्थानों पर सड़क किनारे स्टॉक होने से वाहन ओवरटेक करने में दिक्कत हो रही है। इनमें सबसे अधिक अवैध टालों का संचालन राजघाट मार्ग, देवगढ़ मार्ग, तालाबपुरा, सिविल लाइन, खिरकापुरा, कैलगुवा मार्ग, बस स्टैंड, बुढ़वार मार्ग, बच्चा जेल के पास, मंडी से आगे स्थानों पर हो रहा है। इनमें कई स्थानों पर तो टालों पर रखी सामग्री सड़क तक आ गई है। इन टालों से सामग्री भरने को खड़े होने वाले वाहनों से जाम की स्थिति बन जाती है। इतना ही नहीं ऐसे स्थानों पर वाहनों को ओवरटेक करने में भी परेशानी होती है। कई बार तो दो पहिया वाहन चालकों को गिरने का भय बना रहता है। रात्रि में यहां से निकलना खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन टालों के खिलाफ कार्रवाई न होने से संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यह टाल संचालक विभाग के राजस्व को चूना लगा रहे हैं। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी आगे नहीं आ रहे हैं।

-------
100 घन मीटर खनिज की मात्रा का स्टॉक कहीं भी किया जा सकता है। इसके लिए कोई प्रावधान नहीं बनाया गया है। सड़क किनारे बालू और गिट्टी का स्टॉक कर सकते हैं। लेकिन, अधिक मात्रा में स्टाक नहीं कर सकते।
- शशांक शर्मा
सहायक खान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed