फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Traders will have to fight unitedly: Chairman

Lalitpur News: व्यापारियों को एक जुटता के साथ संघर्ष करना होगाः चेयरमैन

Tue, 06 Feb 2024 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Traders will have to fight unitedly: Chairman
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय चेयरमैन महेंद्र जैन मयूर ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद व्यापार मंडल के चुनाव होंगे। उससे पहले सभी कस्बों की सदस्यता पूरी करा ली जाए। वह सोमवार को एक होटल में आयोजित जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक में बोल रहे थे।

प्रांतीय चेयरमैन ने कहा कि अपनी अपनी इकाइयों की सदस्यता शीघ्र कर लें और संगठन को सूचित करें तत्पश्चात जिला इकाई द्वारा कस्बों के चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। सक्रिय संगठन के लिए व्यापारियों को एकजुटता के साथ संघर्ष करना होगा और सड़कों पर आना होगा। बैठक में सैदपुर, ललितपुर, मड़ावरा आदि क्षेत्रों से आए व्यापारियों ने बीच बाजारों से देसी एवं विदेशी शराब की दुकानों को हटाकर अतिक्रमण से निजात दिलाए जाने की मांग की। विरधा के व्यापारियों ने 52 व्यवसाइयों के ऊपर लिखे मुकदमे को अविलंब समाप्त कराए जाने की मांग की। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन में लिखे हुए मुकदमा को शासन स्तर से वापस लिए जाने का निर्णय किया गया है किंतु अभी तक बिरधा के मुकदमे के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ प्रीतम सराफ ने की। इस मौके पर अनिल जैन अंचल, अनिल जैन, नवीन सिंघई, अशोक अनोरा, महेश जैन मोनू, पंकज बिरधा, मुकेश परवार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed