फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   traders fir cancelled

व्यापारियों पर दर्ज मुकदमा किए जाएं समाप्त

Fri, 21 May 2021 01:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
traders fir cancelled
ललितपुर। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपते हुए बिरधा पुलिस चौकी पर लगाए गए आरोपों की जांच कराने व पुलिस का विरोध करने वाले व्यापारियों पर दर्ज मुकदमा समाप्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में आरोप लगाते हुए बताया कि बिरधा पुलिस चौकी कोरोना आपदा काल को अवसर मानते हुए गलत कार्यों में लगी है। दुकान खोलने के लिए कुछ व्यापारियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जो दुकानदार इसमें असहयोग कर रहे हैं, उन्हें परेशान कर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने के लिए धमकाया जा रहा है। कुछ दिन पहले बिरधा के व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक को बिरधा पुलिस द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न के संबंध में एक व्हाट्सएप संदेश भेजा था, साथ ही पुलिस उत्पीड़न से परेशान होकर प्रदर्शन भी किया था। इस मामले की जानकारी मिलने पर व्यापार मंडल की जिला इकाई के नेताओं ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर बिरधा पुलिस के उत्पीड़न के संबंध में अवगत कराया था, साथ ही व्यापारियों ने अनैतिक कार्यों में लिप्त पुलिस कर्मियों के विरुद्ध जांचकर कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने सीओ सदर को इस मामले की जांच सौंपते हुए कार्रवाई करने का भरोसा दिया था। उधर, बिरधा पुलिस ने व्यापारियों के विरोध को दबाने के लिए 27 नामजद तथा 25 अज्ञात लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल ने बिरधा पुलिस पर लगे आरोपों की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और लोगों पर दर्ज मुकदमा समाप्त कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र जैन मयूर, जिला अध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी, जिला महामंत्री अनिल जैन अंचल, डॉ प्रीतम सर्राफ, गल्ला मंडी के अध्यक्ष अशोक जैन अनौरा, राजेंद्र जैन, रमाकांत तिवारी, अवध बिहारी उपाध्याय, अनिल जैन बबड़ी, नगर अध्यक्ष महेश जैन मोनू, दीपक सोनी, मज्जू सोनी, राहुल मोदी आलोक जैन मयूर, ऋषिराज त्रिपाठी आदि अनेक व्यापारी नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed