फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Tractor-trolley overturned on the bridge uncontrollably in the pits, traffic affected for one and a half hours

गड्ढों में बेकाबू होकर पुल पर पलटी ट्रैक्टर-ट्राली, डेढ़ घंटे प्रभावित रहा यातायात

Mon, 21 Mar 2022 09:15 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 09:15 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley overturned on the bridge uncontrollably in the pits, traffic affected for one and a half hours
कारीटोरन/ललितपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव पाचौनी-चीरा के पास अनाज से लदी ट्रैक्टर-ट्राली सड़क के गड्ढों में अनियंत्रित होकर पुल के बीच में ही पलट गई। गनीमत रही कि ट्राली में सवार लोग बाल-बाल बच गए। इससे सड़क पर आवागमन प्रभावित हो गया। लोग रजवारा होकर निकलने को मजबूर हो गए। इसके बाद आस-पास के लोगों ने आकर ट्राली को उठवाया तब करीब डेढ़ घंटे बाद आवागमन सुचारू हो सका।
विज्ञापन

ब्लॉक बार अंतर्गत ग्राम चीरा हाइवे से सड़क पाचौनी, बरखिरिया, कारीटोरन, इमलिया समेत दो दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ती है। इसी मार्ग से इन गांव के लोगों की आवाजाही होती है। यह मार्ग बार कस्बा को जोड़ता है। ऐसे में सड़क पर वाहनों की कतार लगी रहती है। मगर बीते चार वर्षों मेें सड़क पूरी तरह से जर्जर हो गई है। मरम्मत न होने से गड्ढों का आकार बढ़ा हो गया है। कई स्थानों पर तो डामर व गिट्टी नजर तक नहीं आ रही है। मार्ग पूरी तरह से कच्चे रास्ते में तब्दील हो गया है। अब हालत यह है कि इनमें चार पहिया वाहन तो दूर दो पहिया वाहन निकल नहीं पाते। सोमवार को गांव इमलिया निवासी किसान माधव सिंह राजपूत पुत्र आनंदीलाल अपना अनाज ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादकर गल्ला मंडी में बेचने के लिए जा रहा था। सुबह लगभग 10 बजे ट्रैक्टर शहजाद नदी के पुल पर पहुंचा, तो वहां गड्ढों में पहिया जाने से अनियंत्रित होकर पुल निकलते ही घाट चढ़ते समय ट्रॉली पलट गई। इससे ट्रॉली का अनाज समेत सवार लोग भी सड़क पर गिर पड़े। गनीमत रही कि ट्राली अनाज के सहारे उल्टी होने से बच गई। इससे सभी बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

बीच सड़क पर अनाज व ट्राली पलटने से आवागमन बंद हो गया। पीछे की ओर से आ रहे वाहन नहीं निकल पाए। सड़क संकरी व पुल के पास में होने से वाहनों को रजवारा होकर निकलना पड़ा। इससे सभी टैक्सी व अन्य चार पहिया वाहनों को पांच किलोमीटर का चक्कर लगाकर जाना पड़ा। आस पास के लोगों ने ट्राली को सीधा कराया। इसके बाद अनाज लदा और करीब डेढ़ घंटे बाद रास्ता शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल पहले हो चुकी महिला की मौत
शहजाद नदी के पुल के पास दो वर्ष पूर्व भी एक किसान अपनी उपज बेचने जा रहा था, इसी दौरान गड्ढों से अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई थी। इससे एक महिला किसान की मौत हो गई। तब से लेकर अब तक इस सड़क की मरम्मत तो दूर गड्ढे तक नहीं भरे गए हैं। अधिकारी अब किसी बड़ी दुर्घटना होने का इंतजार कर रहे हैं।

गल्ला मंडी रोड पर अनाज से भरा ट्रैक्टर पलटा
थाना पाली के ग्राम रजौला निवासी किसान मोहन सोमवार को गेहूं से भरा ट्रैक्टर-ट्राली लेकर गल्ला मंडी जा रहा था। अभी वह शहर में हाइवे से गल्ला मंडी रोड पर जाने के लिए कच्चे रास्ते से होकर ट्रैक्टर लेकर जा रहा था, तभी अचानक ट्राली पलट गई। ट्राली अनियंत्रित होते देख चालक ने ट्रैक्टर रोक दिया और ट्रैक्टर पर सवार लोग तत्काल नीचे कूद गए और अपनी जान बचाई। हालांकि इसमें किसी को कोई चोटें नहीं आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed