{"_id":"66f4862b33c013f02c02a034","slug":"tourism-schemes-worth-rs-1926-crore-running-at-slow-pace-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-121434-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: धीमी गति से चल रहीं 19.26 करोड़ की पर्यटन योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: धीमी गति से चल रहीं 19.26 करोड़ की पर्यटन योजनाएं
विज्ञापन
फोटो- 04, 05, 06
धनराशि उपलब्ध होने के बाद भी कार्यदायी संस्था कार्य में नहीं दिखा रही रुचि
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पर्यटन विकास की योजनाओं के लिए शासन ने 19.26 करोड़ रुपये की धनराशि भेजी है। इससे 13 स्थलों का पर्यटन विकास होना है, लेकिन इन परियोजनाओं पर ढंग से कार्य नहीं हो रहा है।
इस धनराशि से बानपुर, बालाबेहट, मड़ावरा, सौंरई फोर्ट, अमझरा घाटी, बंदरगुढ़ा, गिन्नौट बाग, चंडी मंदिर व देवामाता मंदिर की कार्ययाेजना प्रस्तावित थी। यहां पर्यटक सुविधा व अन्य सौंदर्यीकरण के कार्य होने हैं। पिछले वर्ष सरकार ने वित्तीय स्वीकृति करते हुए सभी प्रोजेक्ट पर धनराशि आवंटित कर दी थी। इसके लिए कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास निगम को बनाया गया था। इस संस्था का जनपद ही नहीं मंडल मुख्यालय पर कार्यालय न होने से निर्माण की गुणवत्ता नहीं परखी जा रही है। साथ ही कार्य भी धीमी गति से चल रहा है। चार योजनाएं ऐसी हैं, जिन पर कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पर्यटन विकास योजना का नाम - लागत - कार्य की प्रगति
बानपुर किला में पार्किंग एवं पर्यटन सुविधा- 1.02 करोड़ - 17 प्रतिशत
बालाबेहट किला पर बस स्टैंड का उच्चीकरण- 0.74 करोड़ - 29 प्रतिशत
बालाबेहट में किले पर सीसी रोड - 2.66 करोड़ - 15 प्रतिशत
बालाबेहट किले पर पार्किंग व यात्री सुविधाएं- 1.19 करोड़ - 15 प्रतिशत
सौरई फोर्ट की सुरक्षा व पर्यटन सुविधा- 1.58 करोड़ - 35 प्रतिशत
मड़ावरा किला में पार्किंग एवं यात्री सुविधाएं- 1.08 करोड़- 29 प्रतिशत
मड़ावरा किला में पर्यटक सुविधा व सौंदर्यीकरण- 1.32 करोड़ - 20 प्रतिशत
अमझरा घाटी पर्यटन विकास कार्य - 1.50 करोड़ - 13 प्रतिशत
बंदरगुढ़ा पर्यटक विकास कार्य - 1.21 करोड़ - 7 प्रतिशत
बानपुर किला की सड़क पर प्रकाश - 2.49 करोड़- कार्य प्रारंभ नहीं
गिन्नौट बाग में विरासत वृक्षों का संरक्षण कार्य - 0.50 करोड़ - कार्य प्रारंभ नहीं
चंडी माता मंदिर पर्यटन विकास कार्य - 2.06 करोड़ - कार्य प्रारंभ नहीं
देवा माता मंदिर पर्यटन विकास कार्य - 1.91 करोड़ - कार्य प्रारंभ नहीं
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
सभी कार्यों में तेजी लाने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर पत्राचार किया गया है। जल्द की सभी पर्यटन विकास के कार्यों को पूर्ण कराया जाएगा।
केके पांडे, मुख्य विकास अधिकारी।