फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Toll plaza workers could not show contract letter, got seven days extension

Lalitpur News: टोल प्लाजा के कर्मी नहीं दिखा पाए अनुबंध पत्र, मिली सात दिन की मोहलत

Mon, 18 Dec 2023 12:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Toll plaza workers could not show contract letter, got seven days extension
- सहायक महानिरीक्षक निबंधन ने विघा महर्रा टोल प्लाजा का किया निरीक्षण, सात दिन में नहीं दिखा पाए अनुबंध पत्र तो टोल प्लाजा पर लगेगा ताला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सहायक महानिरीक्षक निबंधन मनोज श्रीवास्तव ने रविवार को विघा महर्रा टोल प्लाजा का निरीक्षण किया। इस दौरान टोल प्लाजा के कर्मी अनुबंध पत्र नहीं दिखा पाए।सहायक महानिरीक्षक ने कर्मियों को सात दिन की मोहलत दी है। अगर इन दिनों में अनुबंध पत्र ऑफिस में नहीं जमा कराया गया तो टोल प्लाजा को बंद भी किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि किसी कंपनी को कार्य करने के लिए पंजीकृत अनुबंध कराना होता है, जिसमें निर्धारित स्टांप लगते हैं।
सहायक महानिरीक्षक निबंधन ने पदभार ग्रहण करते ही स्टांप चोरी रोकने के लिए कोशिशें शुरू कर दी है। उन्हें विद्या महर्रा स्थित नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के टोल प्लाजा संचालक कंपनी के अनुबंध में स्टांप चोरी की सूचना मिली। इसको लेकर उन्होंने वहां का निरीक्षण किया। इस दौरान अनुबंध पत्र न मिलने पर उन्होंने टोल प्लाजा बंद कराने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों को पत्राचार करने की बात कही तो कर्मियों ने समय मांगा। इस पर सात दिन का समय देकर वहां टीम से वापस आ गई। इस अवसर पर सब रजिस्ट्रार अवनीश राय मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------------
वर्ष 2021 में मिली थी 77 लाख रुपये की स्टांप चोरी
वर्ष 2021 में टोल प्लाजा संचालक कंपनी के अनुबंध की जांच की गई थी। तब 77 लाख रुपये की स्टांप चोरी पाई गई थी। फिर तत्कालीन अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा ने नोटिस जारी किया था। इसको लेकर जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में वाद भी दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
विघा महर्रा के टोल प्लाजा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। वहां टोल प्लाजा पर वाहनों से शुल्क वसूलने वाली कंपनी कोई पंजीकृत अनुबंध नहीं दिखा पाई। उन्हें सात दिन का समय दिया गया है। न मिलने पर टोल प्लाजा से वाहन शुल्क वसूलने का कार्य बंद करने की चेतावनी दी है।
- मनोज कुमार श्रीवास्तव, सहायक महानिरीक्षक निबंधन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed