फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Toilet is not availlable in primary school

प्राथमिक विद्यालय में नहीं है शौचालय

Sun, 12 Jan 2020 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Toilet is not availlable in primary school
जखौरा। प्राथमिक विद्यालय डइयन (ढिमरयाना) जखौरा में शौचालय नहीं है। ऐसे में बच्चों को इधर-उधर परेशान होना पड़ता है। बच्चे अक्सर तालाब के किनारे लघुशंका करने के लिए जाते हैं, जिससे खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय डइयन (ढिमरयाना) में वर्तमान में 75 बच्चे अध्ययनरत हैं। विद्यालय परिसर में बना शौचालय अपूर्ण है। उसका दरवाजा और दीवारें जर्जर अवस्था में हैं, जिससे उसका उपयोग नहीं हो पा रहा है। ऐसे में बच्चों को शौचालय एवं लघुशंका के लिए स्कूल के पास बने तालाब के पास जाना पड़ता है, जिससे किसी अप्रिय घटना घटित होने का डर हमेशा बना रहता है। विद्यालय प्रबंध समिति एवं प्रधानाध्यापक ने खंड विकास अधिकारी जखौरा और संबंधित विभाग को प्रार्थना पत्र देकर विद्यालय में शौचालय बनवाने की मांग की, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन

विद्यालय में कायाकल्प योजना के अंतर्गत 14वें वित्त आयोग एवं राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत सुंदरीकरण और विद्यालय में अन्य कार्य कराए जा सकते हैं, लेकिन किसी भी योजना के अंतर्गत विद्यालय में शौचालय का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। विद्यालय प्रबंध समिति कई बार विद्यालय में शौचालय बनवाने की मांग कर चुकी है, ताकि विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को शौच के लिए स्कूल से बाहर न जाना पड़े और शिक्षण कार्य प्रभावित न हो सके, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। एक बार फिर प्रबंध समिति ने शौचालय निर्माण कराने की मांग खंड विकास अधिकारी से की है। मांग पत्र पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामस्वरूप, बालकिशन, मनोज, रामदेवी, ममता, राजकुमारी, मदनलाल, सरोज, भारती सहित अन्य अभिभावकों के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय में सबसे बड़ी समस्या शौचालय की है। विद्यालय से बाहर जाने से बच्चों की पढ़ाई का नुकसान होता है। इस संबंध में विभाग को प्रार्थना पत्र दिया है, ताकि विद्यालय की समस्या दूर हो सके।
- लक्ष्मीनारायण साहू, प्रधानाध्यापक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed