{"_id":"5828c0984f1c1bf77eb3ca91","slug":"today-domestic-connections-will-be-bill-collectors","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज घरेलू कनेक्शनों का ही होगा बिल जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज घरेलू कनेक्शनों का ही होगा बिल जमा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
bitut bibhag, lalitpur news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली विभाग द्वारा 500 व 1000 रुपये के नोट सोमवार के दिन और मान्य रहेंगे। जबकि बाकी कॉमर्शियल व अन्य प्रकार के कनेक्शनों के बिलों के लिए यह व्यवस्था खत्म हो चुकी है। इससे बिजली के बिल जमा होने का आंकड़ा पहले दिन की अपेक्षा काफी कम हो गया है, हालांकि बिलिंग काउंटरों पर दिन भर पांच सौ व एक हजार के नोट आने का सिलसिला जारी रहा।
पांच सौ व एक हजार रुपए के नोट बंद होने के बाद उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन द्वारा ऊर्जा मंत्रालय से अनुमति मिलने के बाद पहले 11 नबंवर दिन शुक्रवार को बिजली विभाग में बिल जमा करने पर यह नोट मान्य कर लिए गए, जिस पर विद्युत विभाग में पूरे जनपद में एक दिन में रिकॉर्ड एक करोड़ पांच लाख रुपए, जिसमें अकेले शहर में ही 75 लाख रुपए विभिन्न कनेक्शनधारी उपभोक्ताओं द्वारा जमा किया गया था। जिसके चलते अगले दिन फिर से ऊर्जा मंत्रालय की अनुमति मिलने के बाद बिजली विभाग में फिर से पांच सौ व एक हजार रुपए के नोट बिल बकाएदारों से मान्य कर दिए गए, लेकिन इस बार यह छूट सिर्फ घरेलू कनेक्शनधारी उपभोक्ताओं को ही दी गई है, जो 14 नबंवर यानि अब सिर्फ आज और मान्य रहेगी, जबकि कॉमर्सियल व अन्य प्रकार के विद्युत संयोजनों को चेक के माध्यम से ही बिल जमा करने की सुविधा दी गई है।
इससे पहले दिन यानि 11 नबंवर को जहां बिजली विभाग में शहरी क्षेत्र में जहां मात्र एक दिन में ही 75 लाख रुपए से अधिक का बिजली बिल जमा हो गया था, वहीं दूसरे शहरी क्षेत्र में मात्र 15 लाख रुपए तो तीसरे दिन यह आंकड़ा और भी कम होकर 9.40 लाख रुपए हो गया। हालांकि बिजली विभाग द्वारा जिला परिषद व नझाई बाजार के विद्युत काउंटर देर रात तक खोलकर उपभोक्ताओं को इंतजार किया गया, भले ही इक्का दुक्का उपभोक्ता आए। विभागीय अधिकारियों का भी कहना है कि जहां उन्हें विद्युत बिल वसूलने के लिए दिन-दिन भर उपभोक्ताओं के घरों के दरवाजे खटखटाना पड़ रहा था, ऐसे में जब उपभोक्ता खुद बिलिंग काउंटरों पर बकाया लेकर पहुंच रहा है, तो उन्हें भी बिलिंग काउंटर खोलने में कोई परेशानी नहीं है।