{"_id":"698392fecc3561ab1b006a24","slug":"tin-sheds-and-toilets-will-be-installed-at-all-twelve-stations-of-the-lalitpur-section-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-151099-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: ललितपुर सेक्शन के सभी बारह स्टेशनों पर लगेंगे टिन शेड, बनेंगे शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: ललितपुर सेक्शन के सभी बारह स्टेशनों पर लगेंगे टिन शेड, बनेंगे शौचालय
विज्ञापन
सभी स्टेशनों पर बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ललितपुर सेक्शन के अंतर्गत माताटीला से आगासौद तक सभी रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफार्म पर शौचालय बनाए जाएंगे। साथ ही टिन शेड भी लगाए जाएंगे ।
रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं लेकिन अभी तक जनपद में ललितपुर और तालबेहट स्टेशनों को छोड़कर ग्रामीण क्षेत्रों के सभी छोटे स्टेशनों के प्लेटफार्म पर यात्रियों के लिए शौचालय तक उपलब्ध नहीं है। अब रेलवे ने ग्रामीण क्षेत्रों में छोटी स्टेशनों पर भी शौचालय बनाने का निर्णय लिया है। जल्द ही ललितपुर सेक्शन के सभी 12 रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफार्म पर शौचालय बनाए जाएंगे। इन स्टेशनों में बसई, माताटीला, बिजरौठा, जखौरा, दैलवारा, जीरौन, जाखलौन, धौर्रा, मोहासा, करौंदा और आगासौद स्टेशनों के प्लेटफार्म पर शौचालय बनाए जाएंगे। इसके साथ ही इन सभी स्टेशनों पर यात्रियों के लिए टिन शेड भी लगाने के साथ ही बैंच आदि की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। ताकि यात्रियों बारिश और गर्मियों में परेशान न होना पड़े।
वर्जन
ललितपुर सेक्शन में सभी रेलवे स्टेशनों पर शौचालय बनाए जाएंगे और टिन शेड भी लगाए जाने हैं। जल्द ही इसकी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। - मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे झांसी