{"_id":"614f7d738ebc3e054d6928ad","slug":"tilak-yadav-again-become-dp-of-sp-lalitpur-news-jhs205211341","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने तिलक यादव को फिर सौपी जिले की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने तिलक यादव को फिर सौपी जिले की कमान
विज्ञापन
सपा के निवनियुक्त जिलाध्यक्ष तिलक यादव
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा ने तिलक यादव को फिर सौंपी जिले की कमान
ललितपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने तिलक यादव को फिर से जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वर्ष 2021 में ही संपन्न हुए जिला पंचायत चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के नामाकंन दाखिल न हो पाने के कारण शीर्ष नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश के एक दर्जन से अधिक जिलाध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया था। राष्ट्रीय नेतृत्व की इस कार्रवाई के बाद भी तिलक यादव सक्रियता से संगठन के कार्यक्रमों व आंदोलन में सक्रिय बने रहे, इसके चलते पार्टी ने उन पर दोबारा भरोसा जताते हुए जिलाध्यक्ष पद की पुन जिम्मेदारी सौंपी है।
आवश्यक बैठक आज
समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता खुशालचंद्र साहू ने बताया कि 26 सितंबर को स्टेशन रोड स्थित जिला कार्यालय पर आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक में तिलक यादव के पुन: जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए मनोनीत जिलाध्यक्ष का स्वागत सम्मान किया जाएगा। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से जिला कार्यालय पहुंचने का आह्वान किया है।