फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Three wells have missed out on a transformer connection

नहीं मिल पाए एक ट्रांसफार्मर पर तीन नलकूप कनेक्शन

Fri, 07 Oct 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 07 Oct 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Three wells have missed out on a transformer connection
farmer, lalitpur news - फोटो : demo
ललितपुर। बिजली विभाग द्वारा एक ट्रांसफार्मर पर तीन किसानों को नलकूप कनेक्शन देने की योजना धराशायी हो गई है। लाभार्थी उपभोक्ता ही प्राप्त ट्रांसफार्मर से दो अन्य किसानों को कनेक्शन नहीं जोड़ने दे रहे हैं। ऐसे में वह बिजली विभाग से अलग से ट्रांसफार्मर की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

बिजली विभाग द्वारा जनपद में विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में बुंदेलखंड व सामान्य योजना के तहत नलकूप कनेक्शन जारी किए थे। विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को स्टीमेट के हिसाब से निर्धारित छूट से कनेक्शन दिए गए। लेकिन विभाग द्वारा कनेक्शनों की मारामारी और उपभोक्ताओं को शीघ्र लाभ दिलाने के उद्देश्य से हाइटेंशन लाइन से दूरी कम होने पर एक ट्रांसफार्मर से तीन कनेक्शन जारी करने की योजना लागू कर दी गई। जिस पर बहुत से उपभोक्ताओं को एक ट्रांसफार्मर पर तीन कनेक्शन देने की योजना शुरू कर दी। शुरू में तो उपभोक्ताओं ने आसानी से जारी कनेक्शनों पर सिंचाई का लाभ लिया। लेकिन बाद में एक ही ट्रांसफार्मर पर जारी कनेक्शन विवाद में उलझते गए और अब कई ग्रामीण क्षेत्रों में जिसके नाम से ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है, वह उपभोक्ताओं के कनेक्शन जोड़ने पर आपत्ति करने लगे हैं। ऐसे में बिना ट्रांसफार्मर वाले उपभोक्ताओं के सामने मुसीबत खड़ी हो गई है। जिस पर ऐसे उपभोक्ता बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के पास समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं। हालांकि विभाग द्वारा जारी कनेक्शनधारी उपभोक्ताओं को समझाबुझाकर वापस भेज दिया जा रहा है। दिन में ऐसे कई उपभोक्ता समस्याएं लेकर अधिकारियों के पास पहुंच रहे हैं। हालांकि अब विभाग द्वारा सभी कनेक्शनों पर ट्रांसफार्मर मुहैया कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन


स्टोर में रोज लग रही सामग्री लेने के लिए भीड़
विद्युत विभाग द्वारा सामान्य योजना के तहत जारी होने वाले कनेक्शनों के ट्रांसफार्मर, खंभे, तार, इंसुलेटर आदि विद्युत सामान उठाने के लिए भारी भीड़ लग रही है। किसी को तार नहीं मिला है, तो किसी को खंभा और किसी को ट्रांसफार्मर ही नहीं नहीं मिल सका है। ऐसे में विद्युत स्टोर कर्मियों को विद्युत सामग्री के वितरण में कई बार उपभोक्ताओं की नोकझोंक भी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed