{"_id":"61fd82485cb2e90162535036","slug":"three-thousand-liters-of-liquor-caught-during-the-code-of-conduct-lalitpur-news-jhs2143657160","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता के दौरान तीन हजार लीटर पकड़ी गई शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता के दौरान तीन हजार लीटर पकड़ी गई शराब
विज्ञापन
ललितपुर। आचार संहिता लगने के बाद से जनपद में पुलिस व आबकारी विभाग ने प्रशासन की मदद से शराब के खिलाफ अभियान चलाया। एक महीने में ही 407 स्थानों पर छापा मारा जबकि 45 आरोपियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। वहीं पूरे वर्ष भर में 4,176 छापा मारा गया जिसमें 441 मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
आबकारी विभाग ने पुलिस व प्रशासन की मदद से आचार संहिता के दौरान जनवरी माह में 407 स्थानों पर छापा मारा। 2,913 लीटर अवैध शराब बरामद की है। जबकि 22,400 किलोग्राम लहन नष्ट किया है। इस वहीं एक महीने की कार्रवाई में करीब 45 लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं। एक वर्ष के दौरान आबकारी विभाग ने 4,176 छापेमारी की है, जिसमें 441 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए गए हैं। जबकि 15,516 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है और 1, 46,900 किलोग्राम लहन को नष्ट भी किया गया है।
शराब बिक्री पर नहीं पड़ा कोई खास असर
विधानसभा चुनाव में शराब की बिक्री में कोई खास असर नहीं पड़ा है। जिला आबकारी अधिकारी सुभाष चंद्र शर्मा ने बताया कि गत वर्ष जनवरी में 5.06 लाख लीटर शराब की बिक्री हुई थी और इस साल जनवरी में 5.19 लाख लीटर की बिक्री हुई है।