फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Three munna bhai arrested during army recruitment, Jhansi, UP

सेना भर्ती में पकडे़ गए तीन ‘मुन्ना भाई’, तलाशी मेें पुलिस को मिले चौंकाने वाले सामान

Thu, 08 Aug 2019 03:47 AM IST
झांसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Thu, 08 Aug 2019 03:47 AM IST
विज्ञापन
Three munna bhai arrested during army recruitment, Jhansi, UP
पुलिस के हत्थे चढ़ा तीन 'मुन्ना भाई' - फोटो : Amar Ujala

नगर में चल रही सेना भर्ती में फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर अभ्यर्थियों को गुमराह करने वाले तीन शातिर दिमाग लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इसमें से दो बुलंदशहर और एक हाथरस जिले का निवासी है। 

विज्ञापन


बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में पुलिस अधीक्षक कैप्टन मिर्जा मंजर बेग ने बताया कि सेना भर्ती में जालसाजों एवं दलालों पर नजर रखी जा रही थी। कस्बा प्रभारी अब्दुल नईम अपनी पुलिस टीम के साथ ड्यूटी पर थे। उन्हें मुखबिर से सूचना मिली की आरामशीन वाली गली में हरीसिंह के मकान की गैरिज में कुछ संदिग्ध लोग रुके हुए हैं। इस पर छापा मारा और पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


तलाशी में उनके पास से 17 आधार कार्ड, 16 निवास प्रमाण पत्र, एक सामान्य जाति प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, अविवाहित प्रमाण पत्र, आठ विभिन्न मुहरें, एक इंक पेड, 14 एडमिट कार्ड, भारी मात्रा में सादा निवास प्रमाण पत्र, 7700 रुपये तथा दो टच स्क्रीन मोबाइल बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में उन्होंने अपने नाम बड़ी बाजार सिकंदरा थाना बुलंदशहर निवासी प्रवीण कुमार, मुस्तफाबाद थाना शिकारपुर जिला बुलंदशहर निवासी कैलाश सिंह और नगलाबाड़ा थाना शादाबाद जिला हाथरस निवासी अरुण कुमार जाट बताए।


इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता और सीओ देवेंद्र सिंह मौजूद रहे। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक अब्दुल नईम, अजय कुमार, बृजेश कुमार, धर्मेंद्र सिंह, सुरजीत सिंह आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed