फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Three miscreants of Bihar's leper gang had looted money from a farmer, arrested in an encounter.

Lalitpur News: बिहार के कोढ़ा गिरोह के तीन बदमाशों ने लूटे थे किसान से रुपये, मुठभेड़ में गिरफ्तार

Fri, 12 Jul 2024 05:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Three miscreants of Bihar's leper gang had looted money from a farmer, arrested in an encounter.
घायलों को ले जाती पुलिस।  - फोटो : अमर उजाला
फोटो-01, 02, 03, 05, 06, 07, 08, 09
विज्ञापन


सबहेड - पांच जुलाई को दिया था वारदात को अंजाम... बदमाशों ने कबूला - झांसी, बस्ती, मुजफ्फरनगर, एटा, सहित अन्य जनपदों में भी कर चुके हैं लूट
- दो बाइक, तीन तमंचे, नकद आधार कार्ड, बैंक खातों की पर्ची बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। पांच जुलाई को इलाइट चौराहे पर किसान से 1.70 लाख रुपये लूटने वाले तीनों बदमाशों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक तीनों बदमाश बिहार के कोढ़ा गिरोह के सदस्य हैं। बदमाशों के पास से तीन तमंचा, कारतूस और घटना में इस्तेमाल दो बाइक, नकदी मिली है। उनके पास से कई आधार कार्ड, बैंक खातों की पर्चियां भी बरामद की गईं हैं। फिलहाल तीनों बदमाश जिला अस्पताल में भर्ती हैं।
बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे पुलिस को बदमाशों के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद कोतवाली पुलिस, सर्विलांस, एसओजी ने ग्राम दैलवारा के पास बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी। तभी दो बाइक से तीन लोग आए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो अनुज कुमार उर्फ मैक्स बंजारा उर्फ आकाश यादव, चंदन उर्फ सुमित उर्फ सतवीर और बीरू के पैरों में गोली लगने से वे घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। तीनों बिहार के कटिहार जिले के थाना कोड़ा के गांव जुराबगंज के रहने वाले हैं। हालांकि बीरू मूल रूप से कटिहार के दुर्गास्थान रौतारा का निवासी है। तीनों के पास से 59,930 रुपये मिले। बदमाशों ने बताया कि उनके बैंक में लूट के 2,48,000 रुपये जमा हैं। पुलिस ने इन खातों को सीज करा दिया।
विज्ञापन



बेटी की शादी के लिए जुटाए थे रुपये, 11 जुलाई को था विवाह
कोतवाली के ग्राम रोंडा निवासी रोशन सिंह पांच जुलाई को सेंट्रल बैंक से 1.70 लाख रुपये निकालकर बाइक से घर जा रहे थे। इलाइट चौराहे के पास बदमाश पॉलीथिन में रखे रुपयों को लूटकर भाग गए थे। रोशन ने यह पैसे बेटी की शादी के लिए निकाले थे। यह इत्तेफाक ही है कि 11 जुलाई को ही उसकी बेटी की शादी थी। इसी दिन पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम को 25,000 रुपये का इनाम
एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने घटना का खुलासा करने के लिए आठ टीमों का गठन किया था। टीम में सीओ सदर अभय नारायण राय, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र मिश्र, साइबर क्राइम थाने से सावेज खान, थानाध्यक्ष जखौरा राहुल राठौर, सर्विलांस, स्वॉट सहित साइबर टीम शामिल रही। एसपी ने टीम को 25,000 रुपये का इनाम दिया है।
वहीं, बदमाशों के बारे में बताने पर 25,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed