फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   three labour injured by hightension line shock

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से तीन मजदूर झुलसे

Tue, 27 Jul 2021 12:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
three labour injured by hightension line shock
bijli hightension line.jpg - फोटो : bijli hightension line.jpg
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गल्ला मंडी के आगे भवन निर्माण के दौरान पिलर तैयार करते समय सरिया हाईटेंशन लाइन से छू जाने से काम कर रहे तीन मजदूर करंट से झुलस गए। इस पर तीनों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

बारिश के दिनों में हाईटेंशन लाइनों से करंट लगने की घटना बढ़ गई हैं। कोतवाली क्षेत्र के गल्ला मंडी से मन्नू पेट्रोल पंप की ओर झांसी मार्ग पर एक भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार को दोपहर में मजदूर भवन निर्माण के दौरान दूसरी मंजिल के लिए पिलर के लिए सरिया लगा रहे थे, तभी वह सरिया अचानक भवन के पास से निकली हाईटेंशन लाइन को छू गया, जिससे तीन मजदूर झुलस गए और वह छत पर ही गिर पड़े। उनके चीखने चिल्लाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आसपास के लोगों व अन्य मजदूरों ने तत्काल तीनों मजदूरों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। हाईटेंशन करंट से आहत मजदूूरों में कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिलगन निवासी मदन (21), कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर निवासी अनिल (25) एवं आनंद चंदेल (26) बताए गए हैं। फिलहाल, उनकी हालत अब ठीक बताई गई है। मजदूरों के अनुसार भवन के पास से तार निकले हैं और अचानक से सरिया एक ओर झुक गया और हाईटेंशन तारों से टकरा गया। जिसके चलते यह हादसा हो गया।
विज्ञापन

----
ट्रक पर तिरपाल डालते समय हाईटेंशन करंट से चालक की मौत
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के गल्ला मंडी में सोमवार की रात को ट्रक पर तिरपाल डालते समय ट्रक चालक ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कानपुर देहात के थाना अकबरपुर क्षेत्र अंतर्गत संगसियापुर निवासी इमरान ट्रक चलाता है। वह ट्रक में भोगनीपुर से ईंटा भरकर रविवार की सुबह ललितपुर लाया था। इसके बाद ललितपुर से नीम की निबोरी की लोडिंग के लिए गल्ला मंडी गया, जहां ट्रक में नीम की निबोरी भरवाईं। इसके बाद सोमवार को रात में ही वह ट्रक के ऊपर जाकर बारिश से बचने के लिए तिरपाल लगा रहा था। इसी दौरान वह पीछे की ओर अचानक से जैसे ही झुका, उसकी पीठ में हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से वह झुलस गया। आसपास के लोगों ने यह देख उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां परीक्षण उपरांत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़े भाई रहीस अहमद ने बताया कि इमरान अविवाहित था और वह तीन भाई व तीन बहिन में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed