फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   three injured in Stones pelted on police carrying JCB in Lalitpur

ललितपुर में दबंगई: जेसीबी लेकर जा रही पुलिस पर पथराव, तीन लोग घायल, आठ को लिया हिरासत में, 28 पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 11 Apr 2022 10:12 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बार/ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बार/ललितपुर Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 11 Apr 2022 10:12 PM IST
सार

थाना बार क्षेत्र के गांव बछरावनी में शिकायत पर जेसीबी को कब्जे में लेकर कोतवाली ले जा रही पुलिस का अज्ञात 20 लोगों ने रास्ता रोका। जेसीबी चालाक के साथ मारपीट कर दी। पुलिस के हस्तक्षेप पर पथराव कर दिया। मामले में सात नामजद समेत 28 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। साथ ही पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
three injured in Stones pelted on police carrying JCB in Lalitpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

ललितपुर के थाना बार क्षेत्र के गांव बछरावनी में जेसीबी उठाकर थाने ले जा रही पुलिस को घेरकर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। जिससे जेसीबी पर बैठे दो लोग व एक पुलिस कर्मी घायल हो गया। यह देख पुलिस कर्मियों ने लाठी पटक कर लोगों को खदेड़ दिया। मामले में आठ आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव कल्यानपुरा निवासी जयंती ने कोतवाली पुलिस में तीन दिन पहले रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि थाना बार क्षेत्र के गांव बछरावनी निवासी कमलेश यादव पुत्र छोटेलाल एवं उसके एक साथी ने उसके पति से जेसीबी मशीन बेचने का अनुबंध बीते वर्ष चार अप्रैल को किया था। मशीन का 16 लाख रुपये फाइनेंस कंपनी का ऋण बकाया था और कमलेश से उसके पति ने तीन लाख 38 हजार रुपये लिया था। इसी बीच 26 मई 2021 को उसके पति की बीमारी के चलते मौत हो गई। बीते डेढ़ माह पूर्व 28 फरवरी को फाइनेंस कंपनी ने छह लाख 41 हजार 73 रुपये का बकाया रिकवरी नोटिस भेजा।
विज्ञापन


कमलेश और रणवीर यादव उसकी जेसीबी मशीन हड़पना चाहते हैं। मशीन मांगने पर बार-बार उसके परिवार एवं रिश्तेदार सचिन दुबे को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। मामले में कोतवाली पुलिस ने आठ अप्रैल को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इस मामले में कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कल्यानपुरा बीट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर शिव आसरे त्रिवेदी, कांस्टेबल भानू प्रताप, मनोज लोहा सिंह, शिवम तिवारी और चालक रफीक अहमद के साथ गांव बछरावनी गए। उन्हें पास के गांव सैमरा भावनगर में जेसीबी मशीन दिखाई दी। जब पुलिस ने रोका तो चालक जेसीबी मशीन छोड़कर भाग गया। जिस पर वे दूसरे चालक को बुलाकर जेसीबी को ललितपुर की ओर ले जाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मशीन पर प्रमेश पुत्र परमपाल व सचिन दुबे बैठा था। जब वह मशीन को लेकर सैमरा भावनगर के आगे पहुंचे तो आरोपी कमलेश यादव व रणवीर राजा, रामकुमार यादव, बल्लू यादव, सुम्मा अहिरवार, राजा यादव निवासी गांव बछरावनी 20 अज्ञात लोगों को लेकर आए और जेसीबी मशीन को नहीं ले जाने दिया। साथ ही जेसीबी पर बैठे प्रमेश व सचिन दुबे के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने लगे। जब पुलिस ने मारपीट करने से रोका तो सभी लोगों ने पुलिस कर्मियों के साथ धक्का मुक्की कर पथराव शुरू कर दिया। पथराव में सचिन के चार पहिया वाहन और जेसीबी मशीन के कांच टूट गए। साथ ही पुलिस कर्मी भानु प्रताप के हाथ में भी चोट आई।


जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने डंडे पटककर आठ लोगों को हिरासत में लिया। इनमें रणवीर सिंह, कमलेश यादव, रामकुमार, बल्लू यादव, सुम्मा अहिरवार, राजा यादव, संजय यादव एवं सुनील लोहार निवासी गांव टोड़ी शामिल हैं। कोतवाली पुलिस ने आठ नामजद एवं 20 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed