{"_id":"634d7aa8bbca5148326eb202","slug":"three-including-two-innocent-and-elderly-died-in-accidents-lalitpur-news-jhs2311069189","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: हादसों में दो मासूम और बुजुर्ग तीन की मौत से परिवार में मचा कोहराम, पढ़ें पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: हादसों में दो मासूम और बुजुर्ग तीन की मौत से परिवार में मचा कोहराम, पढ़ें पूरी जानकारी
Mon, 17 Oct 2022 09:24 PM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 09:24 PM IST
सार
ललितपुर के मड़ावरा कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को अलग अलग स्थानों पर हुए हादसों में दो बालकों व एक बुजुर्ग सहित तीन की मौत हो गई।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ललितपुर के मड़ावरा कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को अलग अलग स्थानों पर हुए हादसों में दो बालकों व एक बुजुर्ग सहित तीन की मौत हो गई। इन हादसों में ग्राम धुरवारा स्थित एक खदान में मासूम की पानी में डूबने से मौत हो गई।
उधर, थाना सौजना अंतर्गत ग्राम गौना निवासी एक दो वर्षीय मासूम बच्ची की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। इधर,ग्राम रनगांव में चबूतरे से गिरकर एक बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
घटना एक
खदान में भरे पानी में डूबकर दो वर्षीय बच्चे की मौत
थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम धुरवारा निवासी अनिल सिंह लोधी ने बताया कि उसका दो वर्षीय बेटा अंश अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था, जब वह काफी देर घर नहीं लौटा, तो परिजनों द्वारा बालक की खोजबीन शुरू की गई। तब घर के सामने सड़क के दूसरी तरफ खदान में उसका बेटा उतराता मिला। परिजनों ने उसे खदान में भरे पानी से बाहर निकाला और उसको लेकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा पहुंचे, जहां परीक्षण उपरांत चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि अनिल की दो संतानें थीं जिसमें से अंश छोटा था।
विज्ञापन
घटना दो
करंट की चपेट में आकर दो वर्षीय बच्ची की मौत
थाना सौजना अंतर्गत ग्राम गौना निवासी विक्रम की दो वर्षीय बेटी किरन घर में खेलते आंगन में स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर के नजदीक पहुंच गई, जहां बोरवेल्स के लिए निकले तारों के नजदीक फैले विद्युत करंट की चपेट में आकर गश खाकर गिर पड़ी। परिजन मासूम बेटी को लेकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों द्वारा परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार की इकलौती संतान की असमय मृत्यु से शोक की लहर फैल गई।
घटना तीन
चबूतरे पर बैठे बुजुर्ग की गिरने से हुई मौत
थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम रनगांव में मोती महाराज मंदिर के नजदीक रहने वाला भागचंद (60) पुत्र हिल्ले यादव, सोमवार की शाम को अपने घर के बाहर बने चबूतरे पर बैठा था। साथ में कुछ अन्य ग्रामीण भी बैठे थे। तभी उसका जी-मिचलाने पर भागचंद अचानक उठकर दूर जाने को हुआ, तो वह चबूतरे से नीचे गिर पड़ा। ग्रामीणों ने उसे उठाकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा लाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। सिर में अंदरूनी चोट लगने से बुजुर्ग की मौत का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।