फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Three gates of Rajghat dam opened, 25 thousand cusecs of water released

Lalitpur News: राजघाट बांध के तीन गेट खुले, 25 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा

Mon, 01 Sep 2025 11:57 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Three gates of Rajghat dam opened, 25 thousand cusecs of water released
ललितपुर। मध्य प्रदेश में हो रही झमाझम बारिश से बेतवा नदी उफान मारकर बहने लगी और राजघाट बांध में पानी की आवक बढ़ गई। बांध का जलस्तर निर्धारित करने के लिए सोमवार दोपहर को तीन गेट खोलकर 25 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की गई। गेट खोले जाने से पूर्व निचले क्षेत्र में सिंचाई विभाग ने अलर्ट जारी किया।
विज्ञापन

जोरदार बारिश से बेतवा नदी उफान पर है, इससे राजघाट बांध में पानी की आवक बढ़ गई। सोमवार को राजघाट बांध के कैचमेंट एरिया में भी झमाझम बारिश हुई, इससे नदी-नालों के जरिये भी पानी राजघाट बांध में पहुंचने लगा। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बांध का जलस्तर निर्धारित करने के लिए दोपहर में तीन गेट एक-एक मीटर ऊपर खुलवा दिया। लोगों से नदी किनारे न जाने की अपील की गई। बांध से पानी छोड़े जाने के कारण ललितपुर-चंदेरी मार्ग पर बने पुल से पानी नीचे बना हुआ है और यातायात सुचारु है। चौकी राजघाट पुलिस ललितपुर-चंदेरी पुल के समीप तैनात है। वहीं, सिंचाई विभाग के अधिकारी बांध के जलस्तर की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

राजघाट बांध से अतिरिक्त पानी की निकासी होने के चलते निचले इलाके में निर्मित माताटीला बांध में पानी की आवक बढ़ गई। सिंचाई निर्माण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता अजय कुमार ने बताया कि बांध में पानी की आवक बढ़ने से गेट खोलकर अतिरिक्त पानी छोड़ा जा रहा है। जलस्तर निर्धारित होने पर गेटों को बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed