फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   three criminal arrested

तरगुवां के पास वाहन में लदे जानवर पकड़े, तीन गिरफ्तार

Fri, 11 Jun 2021 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
three criminal arrested
कैप्सन - पुलिस अभिरक्षा में आरोपी - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर बुधवार की रात में तीन आरोपियों को पकड़ कर उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

बुधवार की रात कोतवाली में पदस्थ उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरगुवां तिराहे पर शांति व्यवस्था में लगे थे। उसी समय सूचना मिली कि जखौरा की ओर से एक वाहन कुछ जानवर लेकर आ रहा है। इस पर पुलिस ने दबिश देकर तरगुवां पुल के समीप वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसमें पुलिस को सात भैंसें मिलीं। इनके पैर और गर्दन रस्सी से बंधें हुए थे। पुलिस ने उक्त वाहन को लेकर कोतवाली में सीज कर दिया और तीनों आरोपियों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया।

------
आरोपियों के नाम रोहित खान पुत्र शहाबुद्दीन निवासी महुबन थाना कडबाया जिला अशोक नगर मध्य प्रदेश, मोहम्मद मकबूल पुत्र कयामुद्दीन एवं नबाब खान पुत्र अजीज खान निवासी ग्राम रायपुर मस्जिद के पास थाना जखौरा जिला ललितपुर बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed