{"_id":"60267a378ebc3ee96665c9b8","slug":"three-cops-suspended-for-negligence-lalitpur-news-jhs1883438136","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही की सड़क दुर्घटना में लापरवाही उजागर, तीन सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही की सड़क दुर्घटना में लापरवाही उजागर, तीन सिपाही निलंबित
झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 06:23 PM IST
विज्ञापन
police.jpeg
- फोटो : police.jpeg
Link Copied
ललितपुर। डायल 112 में तैनात सिपाही के साथ सड़क दुर्घटना होने की जानकारी मिलने के बाद भी लापरवाही बरतना तीन सिपाहियों को भारी पड़ गया। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए लापरवाह तीनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
राजघाट चौकी में तैनात जनपद जालौन के थाना उरई के ग्राम लयरियापुर निवासी कुलदीप सिंह चौहान (36) डायल 112 में तैनात था। चार फरवरी की देर रात को वह बाइक से राजघाट जा रहा था। इसी दौरान राजघाट में पेट्रोल पंप के पास एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी। जिससे सिपाही काफी देर तक घटना स्थल पर तड़पता रहा था। घटना की जानकारी मिलने के बाद भी चौकी में तैनात तीन सिपाहियों हेड कांस्टेबल राज कुमार मिश्रा, कांस्टेबल जयंत भदौरिया और कांस्टेबल चालक बृजराज सेंगर काफी देर से घटना स्थल पर पहुंचे और उसे तड़पता देखने के काफी देर बाद जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने सिपाही कुलदीप सिंह को मृत बता दिया। यह मामला पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचा और उन्होंने जांच कराई जो प्रथम दृष्टया राजघाट चौकी में तैनात तीनों सिपाहियों की लापरवाही सामने आई। जिस पर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने तीनों सिपाहियों को संवेदनहीनता व कार्य में लापरवाही के चलते निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।