{"_id":"6acfea59ae99aca25b0ede94","slug":"three-accused-arrested-for-stealing-cables-from-a-mobile-tower-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-165093-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मोबाइल टावर से केबल चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मोबाइल टावर से केबल चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
ललितपुर। मोबाइल टावर से पावर केबल चोरी करने के मामले में कोतवाली सदर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई करीब 20 मीटर पावर केबल और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया।
कोतवाली सदर क्षेत्र के ग्राम बमरौला स्थित मोबाइल टावर से 13 अक्तूबर को अज्ञात चोर पावर केबल चोरी कर ले गए थे। इस मामले में ग्राम बिरधा निवासी अमरनाथ की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की थी पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों की जांच की। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने बुधवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान सोनू नामदेव, सौरभ आदिवासी और पहार आदिवासी के रूप में हुई है। तीनों मध्य प्रदेश के सागर जिले के मालथौन थाना क्षेत्र के ग्राम खटोरा के निवासी हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से चोरी की गई करीब 20 मीटर पावर केबल और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा के आसपास सुनसान क्षेत्रों में स्थित मोबाइल टावरों को निशाना बनाकर चोरी करने की बात बताई। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि मोबाइल टावर से केबल चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से चोरी की केबल बरामद हुई है।