{"_id":"66183a5fd8ce0b161c0c14f5","slug":"thousands-of-hands-raised-in-the-name-of-god-for-the-prosperity-of-the-country-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-113114-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: देश की खुशहाली के लिए खुदा की बारगाह में उठे हजारों हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: देश की खुशहाली के लिए खुदा की बारगाह में उठे हजारों हाथ
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। लगातार 30 दिनों तक रोजा रखने के बाद गुरुवार को जब ईद आई तो चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई। होठों पर मुस्कुराहट थी तो जुबां पर मोहब्बत की बातें..। एक-दूसरे से गले मिले तो बरसों पुराने शिकवे दूर हो गए। मुस्लिम इलाकों में जश्न जैसा माहौल नजर आया।
सुबह-सुबह हर तरफ नए कपड़ों, इत्र की खुशबुओं से सराबोर रोजेदार, नमाजी ईदगाह की ओर बढ़ रहे थे। 7:46 बजे तक ईदगाह के चारों ओर नमाजी जमा हो गए, जिसको जहां जगह मिली वहां कपड़ा बिछा लिया। जो दूर से आए थे, उन्होंने वजू किया और अपनी जगह बैठ गए। ईद की नमाज सुबह आठ बजे शुरू हुई। शहर पेश इमाम हाफिज मुबीन खान ने नमाज अदा कराई। इससे पहले उन्होंने 20 मिनट तक रमजान, ईद, रोजे, फितरा और जकात के बारे में समझाया। उन्होंने कहा, हर मुसलमान फितरा जरूर निकाले, ताकि मुफलिसी का शिकार भी ईद मना सके। उन्होंने कहा कि यहां की कौमी एकता की मिसाल दूर-दूर तक है। सभी समुदाय मिलजुल कर सुख-दुख बांट रहे हैं।
ईदगाह के अलावा जामा मस्जिद, कदीमी मस्जिद, बाबा सदनशाह दरगाह, गोविंदनगर, बरिया वाली, मस्जिद, मसीद चिरौलपुरा, पुलिस लाइन आदि मस्जिदों में धर्म गुरुओं ने ईद की नमाज अदा कराई। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान असलम कुरैशी, उर्स कमेटी सदर बाबू बदबरुद्दीन कुरैशी, अबरार अली, मोहम्मद नसीम, रिजवान उज्ज्मा, नायब सदर अब्दुल रहमान कल्ला, हाजी साबिर अली, रमजानी दादा, मुश्तफा सभासद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
अब्बू के कंधों पर ईदगाह पहुंचे बच्चे
ईद का मौका था, इसलिए बच्चों की हर ख्वाहिश पूरी की गई। गुरुवार को ईद की नमाज के लिए लोग खुद तो पहुंचे ही, वे छोटे बच्चों को लेकर भी आए। कुछ बच्चे तो इतने छोटे थे कि वे अब्बा के कंधों पर थे। रंग-बिरंगे कपड़ों में लिपटे बच्चों ने जब गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी तो पूरा माहौल खुशनुमा हो गया।
............
लजीज पकवानों से सजा दस्तरखान
ईद का मौका, तो दिल के साथ दस्तरखान (मेजपोश) भी बड़ा हो गया। शरबती और किमामी सेवईं के साथ छोला, दही बड़ा, पकौड़ी, पापड़, कबाब, बिरयानी मौजूद थी। लोगों ने एक-दूसरे के घर जायकेदार पकवानों का लुत्फ उठाया। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
.........
ईदगाह के साथ मस्जिदों पर रही विशेष सतर्कता
पूरे जनपद में विशेष सुरक्षा व्यवस्था रही। ईदगाह के साथ मस्जिदों पर महिला व पुरुष जवान तैनात किए गए थे। इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई। सादे कपड़े में भी कुछ पुलिस जवानों को यहां तैनात किया गया था। एसपी मोहम्मद मुश्ताक, एसडीएम चंद्रभूषण प्रताप सिंह, सीओ अभय नारायण राय आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -
एक दूजे से गले मिले और बोले ईद मुबारक
मड़ावरा। सुन्नी मुनव्वरी मस्जिद में हाफिज मोहम्मद फरमान रजा और जामा मस्जिद में मौलाना शमीमुल कादरी ने ईद की नमाज अदा कराई। लोगों ने गले मिलकर और सेवईं खाकर ईद की मुबारकबाद दी। इससे पहले नमाजियों ने अपना और परिजनों का फितरा अदा किया। हाजी नत्थूखां, हाजी मोहम्मद कामरान, मुजीम खां मास्टर, मजीद शाह, नवाब खां, फ़ैयाद शाह, अजीज मोहम्मद, जामा मस्जिद कमेटी सदर मोहम्मद रफीक, इमरान खान आदि मौजूद रहे। संवाद
बानपुर-बांसी। सुबह आठ बजे टीकमगढ़ रोड स्थित ईदगाह में हाफिज शाहिद रज़ा कादरी ने नमाज अदा कराई। दिन भर सेवईं खिलाने का दौर चलता रहा। इस दौरान खलील खान, नम्मू खान, उमेश खान, अरबाज खान, राजा खान, वीरू खान आदि मौजूद रहे।
पाली-बिरधा-जाखलौन। पाली के पंडयाना स्थित मस्जिद में ईद की नमाज पढ़ी गई। चेयरमैन मनीष तिवारी, मोनू राय, आजाद खान, इरफान वाहिद, पीर अली आदि मौजूद रहे। बिरधा में ईदगाह पर मोहम्मद माजिद रजा ने नमाज अदा कराई। रहीस शाह, दिलशाद खान, जावेद खान, खलील खान, दीन मोहम्मद खान आदि मौजूद रहे। जाखलौन में ईदगाह पर हाजी नसीरुद्दीन, इमरान खान, मुस्ताक खान, हाजी सगीर उद्दीन, जहीर खां आदि मौजूद रहे।