{"_id":"580e60174f1c1b994fbc20e4","slug":"this-afternoon-will-be-closed-from-the-city-s-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दोपहर तक बंद रहेगी शहर की बिजली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज दोपहर तक बंद रहेगी शहर की बिजली
Updated Tue, 25 Oct 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
light, lalitpur news
- फोटो : demo
ललितपुर। दीपावली पर्व के चलते बिजली विभाग शहर में विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए मंगलवार को मेंटीनेंस का कार्य करेगा, जिसके चलते सुबह दस बजे से दोपहर तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
सोमवार को विभाग द्वारा गल्ला मंडी सब स्टेशन पर केबलों और ट्रांसफार्मर का मेंटीनेंस कराया गया, जिसके चलते सुबह साढ़े ग्यारह बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। जबकि मंगलवार को विभागीय अधिकारियों द्वारा शहर क्षेत्र में विद्युत तारों और ट्रांसफार्मर के मेंटीनेंस का कार्य किया जाएगा।
अवर अभियंता पंकज मौर्य ने बताया कि विद्युत मेंटीनेंस के चलते मंगलवार को सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक गल्ला मंडी स्थित 66 केवीए सब स्टेशन और नझाई बाजार 33 केवीए सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। मेंटीनेंस कार्य के तहत विद्युत खंभों पर जंपर बदलने, जर्जर विद्युत तारों को बदलने, ट्रांसफार्मर का तेल बदलने, केबल बदलने और पेड़ों की छटाई संबंधी कार्य किए जाएंगे।