{"_id":"5f48044f8ebc3ecebb77bd31","slug":"thirsty-at-rainy-season-lalitpur-news-jhs17485175","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात के मौसम में पानी को तरस रहे नगरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात के मौसम में पानी को तरस रहे नगरवासी
विज्ञापन
water
- फोटो : water
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महरौनी। नगर में पाइप लाइन की सुविधा होने के बाद भी कई लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। वहीं, कई लोगों को दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। इसके चलते नगरवासियों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। नगरवासियों का कहना है कि बरसात के मौसम में जहां आसमान से पानी गिर रहा है, वहीं घरों के अंदर के नल सूखे पड़े हुए हैं। उधर, जलसंस्थान के जेई और कर्मचारियों का कहना है कि जलापूर्ति न होने पर विद्युत विभाग दोषी है। सुबह और सायंकाल में विद्युत कटौती हो जाती है। जिससे पानी की टंकी में पानी नहीं भर पाता है। जिस कारण जलापूर्ति प्रभावित होती है। जल संस्थान और विधुत विभाग की लापरवाही का नतीजा नगरवासियों को भोगना पड़ता है और पानी की किल्लत का सामना करना पड़ता है। नगर में बहुत से हैंडपंप भी खराब पड़े हुऐ हैं। जिससे उन्हें पानी के लिए दूर जाना पड़ता है। तहसील के सामने वाले मुहल्ले में, ललितपुर रोड, नाराहट रोड पर हेमर वाली गली में भी पानी नहीं आ रहा है। बाजार में रहने वाले लोगों ने बताया कि पानी की किल्लत से उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कायस्थपुरा में पानी की समस्या काफी गंभीर है। कई बार शिकायत करने के बाद भी इसका कोई हल नहीं निकल सका। नगरवासियों ने उच्च अधिकारियों से जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। नाराहट रोड विद्या मंदिर के पास हेमर वाली गली में रहने वाले लोगों ने कहा कि उनके मुहल्ले में पानी की टंकी से बहुत कम पानी आता है, जिससे सभी को परेशान होना पड़ता है। इस संबध में जब मुहल्लावासी नाराहट रोड की पानी की टंकी पर तैनात कर्मचारियों से बात करने जाते हैं, तो कर्मचारियों द्वारा अभद्रता भी की जाती है। यह समस्या आए दिन बनी रहती है इसके बावजूद जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी नहीं समझ रहे हैं। जिसका खामियाजा नगरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों की समस्या बड़ती जा रही है। उन्होंने समस्या के शीघ्र निराकरण की मांग की है।
विद्युत सप्लाई नहीं मिलने के कारण पानी की टंकी नहीं भर पातीं हैं। जिस कारण पानी की समस्या नगर में बनी रहती है।
- अवनीश कुमार, जेई जलसंस्थान महरौनी
विज्ञापन
विद्युत सप्लाई नहीं मिलने के कारण पानी की टंकी नहीं भर पातीं हैं। जिस कारण पानी की समस्या नगर में बनी रहती है।
- अवनीश कुमार, जेई जलसंस्थान महरौनी