फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Thieves not caught even after 24 hours

Lalitpur News: 24 घंटे बाद भी नहीं पकड़े गए चोर

Sun, 17 Sep 2023 12:28 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sun, 17 Sep 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Thieves not caught even after 24 hours
बानपुर के ग्राम खाकरौन में श्रीराम जानकी मंदिर में हुई थी चोरी
विज्ञापन

मूर्तियां, जेवरात सहित अन्य सामान भी ले गए चोर
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ग्राम खाकरौन में श्रीराम जानकी मंदिर में हुई चोरी के बाद भक्तों ने शनिवार को मंदिर में पूजा नहीं की। वहीं, पुलिस अबतक चोरों का सुराग नहीं लगा पाई है। मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
थाना बानपुर के अंतर्गत ग्राम खाकरौन में बृहस्पतिवार की रात को चोरों ने श्रीराम जानकी मंदिर मंदिर के दरवाजे का ताला तोड़कर यहां स्थापित श्रीराम, सीता, लक्ष्मन व गरुड़ की मूर्ति, सोने के मुकुट, चांदी के छत्र व थाली, सीता माता की सोने की नथ, पीतल के घंटे, दानपेटी सहित वाद्ययंत्र और अन्य सामान चोरी कर लिया था।
विज्ञापन

उधर, चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक ने थाना बानपुर पुलिस सहित एसओजी, सर्विलांस की टीमें गठित कर दी थीं, लेकिन घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली बने हुए है। इससे गांव के लोग आक्रोशित हैं। बानपुर पुलिस ने मंदिर समिति के अध्यक्ष अरविंद यादव की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, मंदिर में भगवान न होने से न तो पूजा की जा रही है और न ही आरती। मंदिर से घंटे बजने की आवाज भी नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed