मड़ावरा। मड़ावरा थाना पुलिस को चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने आरोपी को चोरी के माल समेत गिरफ्तार कर लिया है।
ग्राम छपरौनी निवासी तुलसा पत्नी थोबन कुशवाहा ने मंगलवार को गांव के ही प्रेम कुशवाहा पर चोरी करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इसके खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी महरौनी फूलचंद्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार को आरोपी के घर पुलिस टीम द्वारा दबिश देते हुए प्रेम कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से चोरी का माल बरामद कर लिया। इसमें पीतल की छोटी-बड़ी कसेंड़ी 10 नग, बड़ी परात 03 नग, लोटा, बेला आदि जब्त कर लिया। टीम में प्रभारी निरीक्षक कृष्णवीर सिंह, उपनिरीक्षक अभयपाल सिंह, रंधीरसिंह चंदेल, राजकिशोर, रमेशचंद्र आदि शामिल रहे।