फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   thief catched

मंदिर के चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा युवक

Thu, 17 Sep 2020 12:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
thief catched
old 500 - फोटो : old 500
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत शहर के मुख्य सुम्मेरा तालाब स्थित आशुतोष महादेव मंदिर में चोरी करते एक युवक को रंगे हाथों पकड़ा है। साथ ही उसके पास से अन्य स्थानों से चोरी किए गए मंदिर के बर्तन, दीपक, कलश, आरती पूजन सामग्री आदि एक बोरे में रखा बरामद किया। फिलहाल मंदिर के पुजारी और स्थानीय लोगों ने आरोपी चोर को पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सुम्मेरा तालाब छोटी देवी माता मंदिर के पास बने आशुतोष महादेव शिव मंदिर में बुधवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे जब पुजारी मंदिर के पास से गुजरे तो उन्हें मंदिर के भीतर किसी के छिपने का अंदेशा हुआ। इस पर उन्होंने पास में जाकर देखा तो एक युवक मंदिर के भीतर दीवार की आड़ में छिपा था और उसने मंदिर में विराजमान महादेव की पिंडी पर लगे धातु के त्रिनेत्र उखाड़ लिए थे, जो पिंडी पर ही पड़े हुए थे। यही नहीं मंदिर के अंदर लगी दानपेटी का ताला भी टूटा हुआ था। शंका होने पर उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाकर युवक को पकड़ लिया और इसकी जानकारी पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर जाकर उक्त चोर को पकड़ लिया और पूछताछ की तो मंदिर के बाहर युवक का एक बोरा भी रखा था, जिसे खोलकर देखा, तो उसमें अन्य मंदिरों के चोरी किए सामान जैसे बर्तन थाली, पीतल का दीपक, तांबे का कलश, आरती, घी के टिन आदि सामग्री रखी हुई पाई। जिसे कोतवाली पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया और आरोपी युवक को पकड़कर अपने साथ कोतवाली ले गई। फिलहाल कोतवाली पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed