Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Exercise caution during the changing weather; negligence could leave children and the elderly vulnerable to pneumonia.

Lalitpur News: बदलते मौसम में बरतें सावधानी, लापरवाही में निमोनिया की चपेट में आ सकते हैं बच्चे व बुजुर्ग

Thu, 12 Nov 2026 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Exercise caution during the changing weather; negligence could leave children and the elderly vulnerable to pneumonia.
ललितपुर। बदलते मौसम में सावधानी बरतने की जरूरत है। लापरवाही बीमार बना सकती है। ठंड में हल्की सी लापरवाही में बच्चे व बुजुर्ग निमोनिया की चपेट में आ सकते हैं। वहीं अस्थमा व सीओपीडी के मरीज भी प्रदूषण व धूम्रपान करने से बचाव करें। मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों का कहना है कि सर्दी में बचाव करें। लक्षण दिखने पर तत्काल अस्पताल पहुंचकर चिकित्सक से परामर्श लें। वर्तमान में मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन दो से तीन बच्चे निमोनिया से ग्रसित व चार से पांच बुजुर्ग सांस की समस्या से लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


निमोनिया खांसी-जुकाम, बुखार से शुरू होने वाली बीमारी है। ध्यान न देने से धीरे-धीरे गंभीर रूप ले लेता है। ऐसे में मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग के विशेषज्ञ डॉ. मनीष कुमार का कहना है कि सर्दी में बच्चों का विशेष ध्यान रखें। सर्दी से पूरी तरह से बचाव करें। गर्म कपड़े पहनाएं। ठंडी वस्तुओं के सेवन करने से बचाव करें। यदि चार दिन में खांसी-बुखार ठीक न हो तो तत्काल चिकित्सक से परामर्श लें। डॉ. हरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि निमोनिया फेफड़ों का गंभीर संक्रमण है, जो वायरस, बैक्टीरिया या फंगस से होता है। इससे बच्चे को तेज बुखार, खांसी, सांस लेने में दिक्कत, और सीने में दर्द जैसी समस्याएं होती हैं। वर्तमान में ओपीडी में प्रतिदिन दो से तीन निमोनिया के मरीज आ रहे हैं। इन्हें उपचार दिया जा रहा है। हालांकि वर्तमान में गंभीर मरीज नहीं आ रहे हैं। वहीं मेडिसिन विभाग के डॉ. विनय सोनी ने बताया कि दिवाली के बाद श्वांस रोगियों की संख्या बढ़ गई है। अब तक जहां आठ से दस आ रहे थे। अब 12 से 15 मरीज पहुंच रहे हैं। डॉ. निखिल गुप्ता ने बताया कि सर्दी से बुजुर्ग विशेष ध्यान रखें। धूल व धुआं से बचाव करें। धूम्रपान करने से बचाव करें। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में आईसीयू क्रियाशील है। वहीं सामान्य मरीजों के लिए बुजुर्ग वार्ड भी संचालित है।
विज्ञापन


यह है निमोनिया के लक्षण

खांसी-जुकाम होना।

तेज बुखार आना।

बच्चों की सांस तेज चलना।

दूध न पीना।

सांस फूलना।

होंठ नीले पड़ना।

सुस्त होना।

इस तरह करें बचाव

सर्दी से बचाव करें।

ठंडी वस्तुओं का सेवन करने से बचाव करें।

फुल गर्म कपड़े पहनाएं।

धूल व धुएं से बचाव करें।

साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।

तीन दिन से अधिक बुखार, खांसी-जुकाम होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed