{"_id":"60bbce2c8ebc3e7fec2cd0fe","slug":"they-ignore-to-give-nomination-paper-taldehate-news-jhs196446224","type":"story","status":"publish","title_hn":"खास लोगों को जिताने के लिए नामांकन फार्म देने में आनाकानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास लोगों को जिताने के लिए नामांकन फार्म देने में आनाकानी
विज्ञापन
कैप्सन - नामांकन फार्म के लिए आए उम्मीदवार
- फोटो : TALDEHATE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खास लोगों को जिताने के लिए नामांकन फार्म देने में आनाकानी
तालबेहट। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद भी खाली पड़ी ग्राम पंचायत सदस्यों की सीटें भरने और कोरम पूरा करने के लिए होने जा रहे उपचुनाव में नामांकन फार्म लेने के लिए उम्मीदवारों का दूसरे दिन शनिवार को पसीना निकल गया। एक कर्मचारी अपने खास लोगों को जिताने के लिए सभी उम्मीदवारों को नामांकन फार्म नहीं दे रहा था। वह कोई न कोई बहाना बनाकर अड़ंगा लगा रहा था। जब उम्मीदवारों ने हंगामा किया तो खंड विकास अधिकारी के संज्ञान में मामला पहुंचा। उन्होंने कर्मचारी को हटा दिया और जांच के निर्देश दे दिए हैं।
विकासखंड तालबेहट की 54 ग्राम पंचायतों में से सात ग्राम पंचायतों में 127 ग्राम पंचायत सदस्यों के नामांकन नहीं करने के कारण गांवों में कोरम पूरा नहीं हो सका था। इस कारण इन ग्राम पंचायतों को छोड़ कर शेष ग्राम पंचायतों में गांव की सरकार काम करने लगी है। शासन ने ऐसी ग्राम पंचायतों में उपचुुनाव कराने की घोषणा कर दी हैै। इसी क्रम में उम्मीदवार अपने नामांकन फार्म खरीदने विकासखंड कार्यालय पहुंच रहे हैं। शनिवार को उक्त कार्य में लगे एक कर्मचारी द्वारा उम्मीदवारों को नामांकन फार्म न देकर गुमराह किया गया। इसके बाद उम्मीदवारों ने हंगामा कर दिया। मामला खंड विकास अधिकारी के संज्ञान में आने पर उम्मीदवारों को नामांकन फार्म दिलाए गए। उम्मीदवारों का आरोप है कि लोकतंत्र में चुनाव लड़ने से रोकने के लिए आरोपी कर्मचारी की हरकत किसी भी दशा में ठीक नहीं है। उस पर कार्रवाई की जाए।
जिस कर्मचारी को नामांकन फार्म बिक्री के लिए लगाया गया था। उस पर अधिक पैसा वसूलने व नामांकन फार्म नहीं देने की शिकायत आने पर हटाकर दूसरे कर्मचारी को लगाया गया है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। श्वेता, प्रभारी बीडीओ