फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   There will be a survey in the city to register the tenancy deed.

Lalitpur News: किरायानामा पंजीकृत कराने के लिए शहर में होगा सर्वे

Fri, 05 Jan 2024 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
There will be a survey in the city to register the tenancy deed.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पंजीकृत बैनामों के सर्वे के लिए विद्युत विभाग के व्यावसायिक संयोजन को आधार बनाया जाएगा। कई लोग अपनों भवनों का व्यावसायिक उपयोग कर रहे हैं। किराएदारों से सादे स्टांप पर किरायानामा लिखा लेते हैं, जिससे राजस्व को क्षति पहुंचती है। ऐसे भवन स्वामियों व किराएदारों को चिन्हित करने के लिए सहायक महानिरीक्षक निबंधन मनोज कुमार श्रीवास्तव ने सर्वे कराने का निर्णय लिया है। सर्वे के लिए विद्युत विभाग के व्यावसायिक संयोजन को आधार बनाया जाएगा।
स्टांप चोरी रोकने के लिए जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं। किराएनामों को पंजीकृत कराने के लिए अब शहर में सर्वे प्रारंभ किया जा रहा है। सबसे पहले बड़े प्रतिष्ठानों को शामिल किया जाएगा। इसके बाद सभी प्रतिष्ठानों के किराएनामे पंजीकृत कराए जाएंगे। सर्वे के बाद एक बार किराएदारों व भवनस्वामियों को नोटिस जारी किया जाएगा, नोटिस के बाद भी अगर किराएनामे पंजीकृत नहीं कराए गए तो उनके खिलाफ स्टांप चोरी का मुकदमा दर्ज कराते हुए जुर्माना भी वसूला जाएगा।
विज्ञापन

-------------
शहर में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का सर्वे कराया जा रहा है, जिन प्रतिष्ठानों के पंजीकृत बैनामे नहीं हैं, उन्हें पंजीकृत किया जाएगा, जिससे राजस्व में बढ़ोत्तरी हो सके। नोटिस के बाद भी अगर बैनामे पंजीकृत नहीं कराए गए तो उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज कुमार श्रीवास्तव, सहायक महानिरीक्षक निबंधन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed