फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   There was chaos in the court regarding the counting of votes of the block chief

Lalitpur News: ब्लॉक प्रमुख की मतगणना को लेकर न्यायालय में रही गहमागहमी

Tue, 05 Mar 2024 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
There was chaos in the court regarding the counting of votes of the block chief
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। तालबेहट ब्लॉक प्रमुख पद पर जुलाई 2021 में हुए चुनाव के बाद मतगणना में विजय सिंह को एक मत से विजयी घोषित किया गया था, जबकि छह मतों को अवैध घोषित कर दिया गया था। इस मामले में हारे हुए उम्मीदवार राजदीप ने जिला न्यायालय में याचिका दायर की थी। जिला जज ने कोर्ट रूम में मतपेटी प्रस्तुत करते हुए मतगणना के आदेश दिए थे। सोमवार को मतगणना होनी थी, लेकिन मतपेटी जिला निर्वाचन कार्यालय ने न्यायालय में प्रस्तुत नहीं की, इससे न्यायाधीश ने मंगलवार को इस प्रकरण की सुनवाई का निर्णय लिया है।

पंचायत चुनाव के दौरान छह ब्लॉक प्रमुख पदों में पांच पर भाजपा के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। तालबेहट में भाजपा प्रत्याशी विजय सिंह के खिलाफ राजदीप ने ताल ठोक दी थी। इसके लिए 10 जुलाई 2021 को मतदान एवं मतगणना हुई। मतगणना में धांधली के आरोप लगाए गए थे। ब्लॉक प्रमुख पद के कुल 83 वोट पड़े थे, जिसमें राजदीप को 38 व विजय सिंह को 39 वोट मिले, इसके साथ ही छह वोटों को अवैध घोषित किया गया। अगस्त 2021 में मतगणना को चुनौती देने वाली याचिका दाखिल की गई। विगत पांच जुलाई 2023 में पुन: मतगणना कराने के आदेश जारी किए, इसके लिए न्यायिक कमेटी का गठन किया गया। इसके खिलाफ वर्तमान ब्लॉक प्रमुख विजय सिंह हाईकोर्ट चले गए। दो अगस्त 23 को हाईकोर्ट ने स्टे आदेश देते हुए चार माह में साक्ष्यों के आधार पर फैसला करने का निर्देश दिया। विगत 29 फरवरी को जनपद न्यायाधीश ने चार मार्च को पुन: मतगणना का आदेश सुनाया था। मतगणना को लेकर सोमवार दिनभर कचहरी परिसर में गहमागहमी रही। शाम तक जिला निर्वाचन कार्यालय ने मतपेटी प्रस्तुति नहीं की। अब जिला न्यायालय ने पांच मार्च को पूरे प्रकरण की सुनवाई का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed