फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   There is no place for deceit in friendship: Amar Das

मित्रता में छल-कपट के लिए जगह नहीं : अमरदास

Mon, 19 May 2025 12:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
There is no place for deceit in friendship: Amar Das
ललितपुर। गांधीनगर में चल रही भागवत कथा के सातवें दिन कथा व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की कथा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि मित्रता में छल कपट का कोई स्थान नहीं होता है।
विज्ञापन

अयोध्या धाम से पधारे कथा व्यास व महामंडलेश्वर अमरदास महाराज ने रविवार को कथा का वर्णन करते हुए कहा कि मित्रता कैसे निभाई जाए, यह भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की कथा से समझा जा सकता है। उन्होंने कहा कि सुदामा पत्नी के आग्रह पर अपने मित्र सखा श्रीकृष्ण से मिलने द्वारका पहुंचे थे। सुदामा ने जब द्वारकाधीश के महल का पता पूछा और उस तरफ बढ़ने लगे तो द्वारपालों ने सुदामा को भिक्षा मांगने वाला समझकर रोक दिया। तब उन्होंने कहा कि वह श्रीकृष्ण के मित्र हैं, इस पर द्वारपाल महल में गए और प्रभु से कहा कि कोई उनसे मिलने आया है और वह अपना नाम सुदामा बता रहा है।
विज्ञापन

जैसे ही द्वारपाल के मुंह से सुदामा का नाम सुना, तो प्रभु सुदामा-सुदामा कहते हुए तेजी से द्वार की तरफ भागे। सामने सुदामा सखा को देखकर उन्होंने मित्र को अपने सीने से लगा लिया। सुदामा ने भी कन्हैया कन्हैया कहकर उन्हें गले लगाया और श्रीकृष्ण सुदामा को अपने महल में ले गए, जहां उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा व्यास ने कहा कि दोस्ती में छल और कपट नहीं करना चाहिए, ऐसा करने से पाप लगता है। श्रीकृष्ण से बचपन में मित्र सुदामा ने कपट किया था। इसके चलते सुदामा की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई। बरसों बाद श्रीकृष्ण से मिलने पर सुदामा की स्थिति में सुधार हुआ। इस मौके पर शिवोहम आश्रम के संरक्षक हीरानंद महाराज, कथा आचार्य अटल दुबे, अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह बुंदेला, मंत्री राकेश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष दिनेश पाठक, मुख्य यजमान सभासद पुष्पा अरविंद राजा, राजीव कटारे, पुजारी अवध बिहारी उपाध्याय, बृजभूषण कटारे, हरिनारायण चौबे, कमलेश शास्त्री, अक्षय बोहरे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed