फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   There is no electricity in more than a hundred schools...how should children study in summer?

Lalitpur News: सौ से अधिक विद्यालयों में नहीं बिजली...गर्मी में बच्चे कैसे करें पढ़ाई

Sun, 07 Apr 2024 01:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
There is no electricity in more than a hundred schools...how should children study in summer?
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों में भले ही ऑपरेशन कायाकल्प के तहत 19 पैरामीटर पर काम कराने का दावा किया जा रहा है, लेकिन यहां 105 विद्यालय अभी भी ऐसे हैं जिनमें बिजली कनेक्शन तक नहीं है। गर्मी में बच्चों को बिना बिजली के ही यहां पढ़ाई करनी पड़ रही है। उधर, अधिकारी कनेक्शन के लिए बिजली विभाग में आवेदन करने की बात कह रहे हैं।
जिले में 1354 परिषदीय व कंपोजिट विद्यालय हैं, जिसमें करीब डेढ़ लाख बच्चे पंजीकृत हैं। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत परिषदीय विद्यालयों में 19 पैरामीटर पर काम कराए जा रहे हैं। इन पैरामीटर में बिजली व्यवस्था भी शामिल है। कुछ समय पहले कराए गए सर्वे में विभिन्न ब्लॉक अंतर्गत करीब पौने तीन सौ विद्यालय ऐसे मिले थे, जिनमें बिजली कनेक्शन नहीं था। इसके बाद 169 विद्यालयों में तो कनेक्शन होने के बाद बिजली पहुंच गई। इस प्रकार कुल 1249 विद्यालयों में बिजली कनेक्शन है, लेकिन 105 विद्यालय ऐसे हैं, जहां आज भी बिजली नहीं है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारी इसका कारण इन विद्यालयों में कनेक्शन के लिए इनकी दूरी चालीस मीटर से अधिक का होना बता रहे हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिकेश यादव ने बताया कि इन विद्यालयों में बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन और स्टीमेट तैयार हो गया है, जल्द बिजली पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
बिजली कनेक्शन वाले विद्यालयों की सूची
ब्लॉक/नगर - कुल विद्यालय - बिजली वाले विद्यालय - विद्युत विहीन विद्यालय
तालबेहट - 231 - 202 - 29
जखौरा - 265 - 260 - 05
बार - 202 - 168 - 34
बिरधा - 250 - 250 - 00
महरौनी - 185 - 162 - 23
मड़ावरा - 186 - 172 - 14
पाली नगर - 03 - 03 - 00
ललितपुर नगर - 26 - 26 - 00
महरौनी नगर - 02 - 02 - 00
तालबेहट नगर - 04 - 04 - 00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed