फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   There first marathon Abbey

मैराथन में अभय रहे प्रथम

Mon, 16 Nov 2015 01:29 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Mon, 16 Nov 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
There first marathon Abbey
ललितपुर। सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए लोगों की याद में रविवार को पुलिस लाइन से मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें डीएम, एसपी के साथ स्कूली बच्चों, युवाओं व पुलिस बल के जवानों ने भाग लिया। इसमें अभय यादव प्रथम रहे। इनको डिनर विथ एसपी कार्यक्रम के तहत पुलिस अधीक्षक के साथ रात्रि भोज करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


यातायात निदेशालय लखनऊ के तत्वावधान में संचालित यातायात माह नवंबर के अंतर्गत प्रति वर्ष वर्ल्ड-डे ऑफ रिमेंबरेंस फॉर रोड ट्रैफिक विक्टिम (सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों की याद में) मनाया जाता है। इसी क्रम में मैराथन आयोजित की गई। पुलिस लाइन ग्राउंड में रविवार को डीएम डा. रूपेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


प्रतिभागियों ने पुलिस लाइन ग्राउंड से दौड़ शुरू कर कलेक्ट्रेट चौराहा, तुवन चौराहा, सदर कोतवाली, पुरानी तहसील तिराहा, घंटाघर, सावरकर चौक, तालाबपुरा, साईं मंदिर, तुवन चौराहा, वर्णी कालेज चौराहा होते हुए पुलिस लाइंस में समाप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दौड़ में जिलाधिकारी डा. रूपेश  कुमार, एसपी प्रभाकर चौधरी के साथ स्कूली बच्चे, युवा और पुलिस बल के जवान मौजूद रहे। इसमें अभय यादव ने प्रथम, कृष्ण कुमार ने द्वितीय व राजकुमार राजपूत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इनको शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

तीनों प्रतिभागियों के साथ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी जल्द ही रात्रिभोज करेंगे। मैराथन दौड़ में नेहरू महाविद्यालय, दीपचंद्र चौधरी महाविद्यालय,  दीवान रघुनाथ सिंह इंटर कालेज, राजकीय इंटर कालेज, वर्णी जैन इंटर  कालेज, किसान इंटर कालेज बिरधा के विद्यार्थियों व स्काउट-गाइड, इंडियन क्रिकेट क्लब, रोज हॉकी क्लब पदाधिकारियों ने भी भाग लिया।


पुलिस लाइन पहुंचे अन्य धावकों को भी जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन)  सोमलता यादव ने प्रमाण पत्र दिए। आयोजन में क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन बल्देव थसिंह, प्रतिसार निरीक्षक शिवराम सिंह यादव, यातायात प्रभारी नीरज कुमार दीक्षित, चौकी इंचार्ज गल्ला मंडी  संत कुमार, रीडर हाकिम सिंह यादव, आरआई रेडियो अनिल रावत, यातायात निरीक्षक  केके शर्मा, बस आपरेटर एसोशियेशन अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, समाजवादी पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव हेमंत जैन रोंड़ा, नेमवि प्रवक्ता राजीव निरंजन, प्रो.भगवत नारायण शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed