{"_id":"60c658068ebc3e8de01ba8df","slug":"thekedaar-video-before-suicide-lalitpur-news-jhs197044382","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या से पहले ठेकेदार ने बनाया था वीडियो, परिजनों को मोबाइल में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या से पहले ठेकेदार ने बनाया था वीडियो, परिजनों को मोबाइल में मिला
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला जुगपुरा में चार दिन पहले मकान निर्माण करने वाले एक ठेकेदार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या करने से पहले उसने एक वीडियो बनाया था जिसमें उसने मकान निर्माण के रुपये मांगने पर दो लोगों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। यह वीडियो उसके मोबाइल में परिजनों को मिला है। इस मामले में परिजनों ने एक शिकायती पत्र कोतवाली पुलिस को देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जुगपुरा, देवगढ़ मार्ग निवासी विनोद कुमार झा (38) पुत्र खिलान झा अपने परिवार के साथ रहता था और मोहल्ले में ही कुछ दूर पाराशन कॉलोनी में बाड़ा किराए पर लेकर शटरिंग का काम करता था। बृहस्पतिवार को सुबह करीब छह बजे वह बाड़े में शटरिंग का सामान देखने के लिए गया था। जब वह काफी देर तक नहीं लौटा तो परिजन उसे बाड़े में देखने गए, वहां उसकी मोटरसाइकिल खड़ी थी। अंदर जाकर देखा तो कमरे में उसका शव रस्सी से फांसी के फंदे पर लटक रहा था। अब इस मामले में परिजनों को मृतक विनोद के मोबाइल में आत्महत्या से पहले का एक वीडियो मिला है। वीडियो में वह मकान निर्माण के रुपये मांगने पर दो लोगों पर अभद्रता, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाते दिख रहा है।
मृतक के भाई मनोज कुमार झा ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को एक शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके भाई ने दो लोगों के मकान बनाने का ठेका लिया था। जिसका पैसा समय-समय पर भुगतान की बात हुई थी, लेकिन पैसे मांगने पर उन लोगों ने उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी और पैसे खाने की बात कही। बीते नौ जून को रात करीब सात बजे उसके भाई को उन लोगों ने पकड़कर गालियां देकर जान से मारने को धमकाया और उसे आत्महत्या करने को विवश किया। उन्होंने बताया कि भाई की मृत्यु हो जाने पर पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार करके जब वह लोग घर पहुंचे और भाई विनोद का मोबाइल खोलकर देखा तो उसमें आत्महत्या करने से पहले बनाई गई वीडियो मिली।
विज्ञापन
------------
आत्महत्या से पहले विनोद ने वीडियो बनाकर सुनाई पीड़ा, लिखा- मैं भारत सरकार से यही रिक्वेस्ट करता हूं, जय हिंद जय भारत
वीडियो मे विनोद दो लोगों के नाम लेकर कह रहा है कि उसने जब मकान बनाने के उनसे पैसे मांगे तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने मुझे मारा, मैने किसी से कुछ नहीं कहा कि मेरे साथ इन लोगों ने क्या बदतमीजी की, लेकिन उन्होंने रहम नहीं किया। एक का नाम लेकर कहा कि उससे उसे एक लाख साठ हजार रुपये और दूसरे से एक लाख पैंतीस हजार रुपये चाहिए। मुझे मजबूरी में आत्महत्या करनी पड़ी। मेरा भी परिवार है, आज कम से कम पंद्रह दिनों से मैं घुट-घुटकर जीवन व्यतीत कर रहा था। ये लोग दबंग प्रवृत्ति के हैं। ये लोग कह रहे थे कि एक की मां सर्विस करती है जिसे सत्तर हजार रुपये मिलते हैं, जबकि दूसरे के पिता रेलवे में सर्विस करते हैं उसे पैंसठ हजार रुपये मिलते हैं। वो लोग बोल रहे थे कि आदमी को मारने पर एक लाख रुपये खर्च होते हैं, सब पंचायत निपट जाती है। कुछ नहीं होता है। दो लाख रुपये खर्च करने पर कोई दिक्कत नहीं होती है। आदमी अपने घर पर रहता है। अब मुझे क्या पता है कि यह लोग ऐसा भी करते हैं, किसी को जान से भी मार देते हैं। मैं घबरा गया, मैंने ये कदम रख दिया। मेरा तो परिवार बरबाद हो गया, मगर ये लोग कभी सुखी नहीं होना चाहिए। मैं भारत सरकार से यही रिक्वेस्ट करता हूं, जय हिंद जय भारत।
------------
एक युवक विनोद झा के आत्महत्या की खबर आई थी, जिसका पोस्टमार्टम कराया था। इस मामले में एक वीडियो क्लिप प्राप्त हुई है। जिसमें जो युवक आत्महत्या किया है, उस युवक ने वीडियो क्लिप बनाई है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पैसों के लेन देने के कारण उसका कुछ लोगों से विवाद था। पैसा न मिल पाने के कारण वह काफी दबाव में था अन्य कार्य नहीं कर पा रहा था। ठेके का कार्य करता था। इस संदर्भ में तहरीर प्राप्त की गई, जो लोग इसके लिए दोषी हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-गिरजेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक।