फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   theif break lock, steal cash from two houses

दो मकानों के ताले चटकाए, लाखों के जेबरात, नगदी चोरी

Tue, 14 Jul 2020 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
theif break lock, steal cash from two houses
मोहल्ला में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान व खुली पड़ी अलमारी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला नई बस्ती गांधीनगर में चोरों ने रविवार की रात को दो मकानों के ताले तोड़कर डेढ़ लाख रुपये नकद और जेवर चोरी कर लिए। दोनों मकानों में किराएदारों के यहां ही चोरी की गई है।
विज्ञापन

थाना महरौनी के ग्राम सिंदवाहा निवासी धीरज सिंह पुत्र प्रतिपाल सिंह का परिवार मोहल्ला नई बस्ती गांधीनगर में एक रिटायर्ड रेलकर्मी के मकान में किराए से रहता है। तीन माह पूर्व लॉकडाउन के कारण उनकी पत्नी व बच्चे गांव में रहने चले गए,
विज्ञापन

रविवार को सुबह वह गांव से गांधीनगर स्थित किराए के मकान में आया और शाम को करीब पांच बजे गांव लौट गया। इसके बाद अगले दिन सोमवार की सुबह जब पड़ोसियों ने दरवाजा खुला देखा तो उसे आवाज लगाई, लेकिन कोई नहीं बोला तो पास में जाकर देखा। मकान की गैलरी के दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था। पड़ोसियों ने इसकी सूचना उसे फोन पर दी व पुलिस को जानकारी दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और कुछ देर बाद वह भी वहां पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने घर में जाकर चोरी के बारे में छानबीन की और आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ भी की, जिस पर उसके किचन के पास वाले कमरे का ताला टूटा पड़ा था और उसमें रखी अलमारी का ताला टूटा था। उसका सामान बिखरा पड़ा था। धीरज सिंह ने पुलिस को बताया कि अलमारी से एक लाख 40 हजार रुपये नकद, सोने व चांदी के जेवर चोरी चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी चोरी मोहल्ले में ही कुछ दूर स्थित लिटिल फ्लॉवर स्कूल के पास की गई। ग्राम बरौद निवासी सुनील कुमार डिमोले ग्राम बंट वाले रामकुमार तिवारी के मकान में किराए से रहते हैं। नौ जुलाई को वह मकान में ताला लगाकर अपने स्थाई निवास ग्राम बरौद चला गया। सोमवार की सुबह करीब छह बजे मकान मालिक का फोन गया और कहा कि उनके घर का ताला टूटा पड़ा है।
इस पर उन्होंने बताया कि अलमारी में रखे 27 हजार रुपये, सोने का मंगलसूत्र, दो जोड़ी चांदी की पायलें, दो सोने की हाय बच्चों की, दो जोड़ी बच्चों की पायलें एवं बच्चों की गुल्लक चोरी चली गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई है। मोहल्ले में कुछ दूरी के अंतराल पर एक ही रात में दो मकानों में हुई चोरियों से मोहल्ले वाले दहशत में हैं।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय में चोरी
पुलवारा। ब्लॉक बार के अंतर्गत ग्राम पंचायत दशरारा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बीती रात चोरों ने विद्यालय का सामान चोरी कर लिया। प्रधानाध्यापक विशाल गुप्ता ने बार थानाध्यक्ष को दिए शिकायती में बताया कि शुक्रवार को स्टाफ दोपहर में विद्यालय बंद कर चला गया। शनिवार को लॉकडाउन था। सोमवार को जब विद्यालय पहुंचे तो चैनल का ताला टूटा था। अंदर जाकर देखा तो बदमाश कमरे का ताला तोड़कर पंखा, दो भगौना, दो ढक्कन एवं करीब 30 किलो चावल चोरी कर ले गए। सूचना जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी को दे दी गई। बताते चलें कि दो माह पूर्व अराजक तत्वों ने विद्यालय के शौचालय टैंक को तोड़ दिया था एवं बिजली की केबल चुरा ले गए थे। 2008 में भी चोरों ने पंखा आदि सामान चुरा लिया था।

मोहल्ला नईबस्ती गांधीनगर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान

मोहल्ला नईबस्ती गांधीनगर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed