{"_id":"58bf0d984f1c1b683ddc4079","slug":"theft-of-2-kg-of-gold-from-the-temple-in-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में मंदिर से दो किलो सोने का कलश चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में मंदिर से दो किलो सोने का कलश चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Mar 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर में मंदिर से दो किलो सोने का कलश चोरी
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर गांव के 500 वर्ष पुराने रामजानकी मंदिर से करीब दो किलो वजन का कलश चोरी हो गया। चोरी हुआ कलश सोने का बताया जा रहा है। वर्तमान में इसकी कीमत 60 लाख से अधिक है। इससे पहले भी यहां के दो कलश चोरी हो चुके हैं। जिसका पुलिस आज तक खुलासा भी नहीं कर पाई है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। थानाध्यक्ष स्वामीनाथ का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है।
क्षेत्र के जलालपुर गांव में बेतवा नदी किनारे के बीहड़ में बड़ी तादाद में प्राचीन मंदिर हैं। ग्रामीणों की मानें तो यहां 111 शिव मंदिर बने हैं। सोमवार की रात गांव के बीच बने रामजानकी मंदिर में सीढ़ी लगाकर चढ़ने के बाद रस्सी से चोटी पर लगा सोने का कलश अज्ञात चोर चुरा ले गए। इस मंदिर में एक कलश चोटी पर और दो कलश किनारे लगे थे। किनारे के कलश 2015 में चोरी हो गए थे। वह कलश भी सोने के थे। चोरों ने दूसरा निशाना बीहड़ में बने पातालेश्वर मंदिर को बनाया। यहां के भी दो कलश चुरा ले गए थे।