फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   theft in lekhpal home

एक और चोरी, अब लेखपाल के घर को बनाया निशाना

Wed, 18 Nov 2020 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
theft in lekhpal home
गांधी नगर नईबस्ती में देहरे मंदिर के पास चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी व बिखरा पड़ा सामान - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नईबस्ती क्षेत्र में गांधीनगर में लेखपाल के मकान के ताले तोड़कर चोर 15 हजार रुपये नकद और सोने का मंगलसूत्र चोरी करके ले गए। नगर में एक सप्ताह में अब तक कुल आठ चोरियां हो चुकी हैं।
विज्ञापन

थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांधीनगर चंडी मंदिर निवासी लेखपाल डा.रविकांत पंथी अपने परिवार के साथ दीपावली की शाम को अपने पैतृक गांव में मकान पर पूजा करने के लिए गए थे। गोवर्धन पूजन और भाई दूज मनाने के बाद मंगलवार को सुबह करीब दस बजे जब वह अपने गांधीनगर स्थित मकान पर वापस लौटे, तो मुख्य गेट और अंदर कमरे का ताला टूटा हुआ था। कमरे में गोदरेज की अलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था और उसमें रखे 15 हजार रुपये नकद व सोने का मंगलसूत्र वजन पांच ग्राम गायब था। लेखपाल के भाई सौरभ पंथी ने घटना की शिकायत कोतवाली में कर दी है। इससे पूर्व छोटी दीपावली की रात में चंडी मंदिर के पीछे क्षेत्र में एक ही रात में कई घरों के ताले चटकाकर चोर लाखों का माल ले गए थे, इसके बाद मंगलवार को लेखपाल के घर भी चोरी का मामला सामने आया है। वहीं, इससे पूर्व 11 नवंबर की रात्रि में भी गांधीनगर नई बस्ती क्षेत्र में फूलवती साहू के मकान का ताला तोड़कर पंद्रह हजार रुपये नकद और सोने चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए थे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि चोरियों के खुलासे के लिए टीमें गठित कर दी गईं हैं और कोतवाली पुलिस लगातार क्षेत्र में गश्त भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed