फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   theft in general store

किराने की दुकान से नगदी व सामान चोरी

Thu, 13 May 2021 01:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
theft in general store
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पुराना सूचना केंद्र के पास स्थित एक किराने की दुकान से बदमाश बीस हजार रुपये नकदी व सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला सिविल लाइन पुराने सूचना केंद्र के पास निवासी मोहित कुमार जैन उर्फ विक्की ने प्रभारी निरीक्षक को दिए शिकायत पत्र में बताया कि पुराने सूचना केंद्र के पास उसकी महेंद्र किराना जनरल स्टोर नाम से दुकान है। बुधवार की सुबह करीब सवा आठ बजे जब उसने दुकान खोली तो पाया कि काउंटर की गुल्लक का ताला टूटा था और बहुत सा सामान बिखरा पड़ा था। कुछ सामान ड्राई फ्रूट्स, कॉस्मेटिक, क्रीम, साबुन एवं पाउच गायब थे। गुल्लक से लगभग बीस हजार रुपये गायब थे। इसके अलावा डीवीआर भी खींच ले गए। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed