फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   theft case reveal demand

शहर में लगातार हो रही चोरियों का खुलासा किया जाए

Fri, 20 Nov 2020 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
theft case reveal demand
कलेक्ट्रेट में अधिकारी को ज्ञापन देने जाते जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। नगर के मोहल्ला नई बस्ती गांधीनगर में लगातार हो रही चोरियों के खुलासे की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने एसपी को दिए गए ज्ञापन में बताया कि शहर के मोहल्ला नई बस्ती गांधीनगर चोरियों का क्षेत्र बन गया है। इसके बाद भी पुलिस द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। यहां तक कि 13 नवंबर की रात्रि में एक साथ पांच घरों में चोरी हुई थी, लेकिन अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। इससे चोरों में हौसले बुलंद हैं। इसके साथ ही बताया कि चंडी मंदिर चौराहे के पीछे देहरे मंदिर के पास कुछ असामाजिक तत्व के लोग बैठे रहते हैं, जो शराब व गांजा का नशा कर उपद्रव करते हैं।

मोहल्ला में एक के बाद एक चोरी की घटनाओं का अंजाम देना पुलिस को चुनौती है। ज्ञापन पर जिला उपाध्यक्ष प्रदीप रिछारिया, नगर अध्यक्ष हरीबाबू शर्मा, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेर सिंह यादव, रघुवीर तिवारी, संदीप कुमार, राजेश यादव, ब्रजेेश पाल, जगदीश कुशवाहा, विजय बबेले, पंकज, अंकित यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed