फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The youths in the car tried to forcefully seat the girl going to the procession

Lalitpur News: बरात में जा रही युवती को कार सवार युवकों ने जबरदस्ती बैठाने का किया प्रयास

Tue, 27 Jun 2023 12:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
The youths in the car tried to forcefully seat the girl going to the procession
- विरोध पर भाइयों को कार में बैठाकर ले गए, मारपीट की, पीड़िता ने पुलिस को दिया शिकायती पत्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बरात में शामिल युवती को कार सवार युवकों ने जबरदस्ती खींचकर कार में बैठाने का प्रयास किया। विरोध करने पर युवती के भाइयों को कार में बैठा ले जाकर मारपीट की गई। बवाल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। इस मामले में युवती ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।

शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र दिया। जिसमें बताया कि रविवार की रात्रि सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित एक शादीघर में बरात जा रही थी। जिसमें बरातियों के साथ वह भी शामिल थी। इसी दौरान एक कार में सवार पांच युवक आए और हाथ पकड़कर युवती को खींचकर अपने साथ कार में बैठाने का प्रयास करने लगे। जब पास में मौजूद युवती के भाइयों ने बीच बचाव किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और कार में बैठाकर अपने साथ चांदमारी ले गए। यहां आरोपियों ने युवती के भाइयों से लात-घूंसों, लाठी डंडों से मारपीट की। जिससे वह घायल हो गए। इस बीच जब उसके परिजन चांदमारी पहुंचे तो उनकी भी पिटाई की गई। पीड़ित युवती ने शिकायती पत्र में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed