{"_id":"63bc3cd169786852c13c86f8","slug":"the-young-woman-committed-suicide-by-hanging-herself-lalitpur-news-jhs236633817","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: फांसी लगाकर युवती ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: फांसी लगाकर युवती ने दी जान
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम टेनगा में एक युवती ने रविवार शाम को घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती की अप्रैल माह में शादी होनी थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि शादी से पहले ही बेटी को उसका मंगेतर परेशान करता था।
कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम टेनगा निवासी नेहा यादव (19) बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। रविवार की शाम को वह घर में ही थी। उसने अपने कमरे में जाकर संदिग्ध परिस्थितियों में पंखा के कुं डे पर साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी।
कुछ समय बाद जब उसकी चचेरी भाभी प्रीति घर पहुंची और नेहा को बुलाया। कोई आवाज नहीं आने पर उसने कमरे में जाकर देखा तो नेहा का शव फंदे पर लटक रहा था। यह देख उसने खेत पर गए अन्य परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिस पर परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर महरौनी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और युवती के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता अमर सिंह ने बताया कि उसकी बेटी की शादी अप्रैल माह में होनी थी। पिता ने आरोप लगाया कि उसकी जहां शादी तय हुई थी, वह लड़का उसे परेशान करता था। जिसके चलते बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद महरौनी कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग करेंगे।